
जयपुर कलक्टर का आदमी बोल रहा हूं, दो लाख रुपए दे नहीं तो तुड़वा दूंगा तेरा मकान
विजय शर्मा / जयपुर. जिला कलक्ट्रेट ( Jaipur District Collectorate ) में गुरुवार को अजीब मामला सामने आया। जिला कलक्टर से पास एक व्यक्ति ऐसी शिकायत लेकर पहुंचा, जिसे सुनकर खुद कलक्टर जगरूप सिंह यादव दंग रह गए।
व्यक्ति ने आरोप लगाया और कहा कि कलक्टर साहब...आपके ऑफिस से मुझे धमकी भरा फोन आता है। मुझे जयपुर में मकान नहीं बनाने दे रहा है। फोन ( Threatening phone call ) पर कहता है कि मैं कलक्टर के ऑफिस से बोल रहा हूं। इतना ही नहीं बार-बार कलक्टर कार्यालय से जेडीए में फोन करवाकर कार्रवाई के लिए टीम भेज रहा है। मैं परेशान हो गया। क्या आप ही फोन करा रहे हो।
इस पर कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने भैरूलाल अग्रवाल को आश्वस्त किया कि कलक्टर की ओर से किसी तरह का फोन नहीं जा रहा। इतना ही नहीं उन्होंने पीडि़त की लिखित शिकायत पर जेडीए सचिव को पत्र लिखकर सात दिन में कार्यवाही कर अवगत कराने की बात कही।
क्या है मामला
पीड़ित भैरूलाल अग्रवाल ने लिखित में शिकायत दी कि गोनेर रोड कालवाड़ रोड पर मैंने प्लांट नंगर ए-20 6 मार्च 2019 में खरीदा, जिसे मैं डूप्लेक्स बनवा रहा हूं। 23 जून को मुझे प्रेम प्रकाश चोटिया नाम के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि मेरे पास 21 नंबर का उसका प्लांट है। मेरे के बनने से उसका प्लांट की रेट कम हो गई। फोन पर कहा कि मैं कलक्टर ऑफिस में बड़ा अधिकारी हूं। एक झटके में तेरा मकान तुड़वा दूंगा। फोन 7976072300 मोबाइल नंबरों से आया।
इस पर मैंने गांधी पथ वैशाली नगर में मिटिंग कर 50 हजार रुपए देकर राजीनामा कर लिया। लेकिन बाद में 14 जुलाई को फिर 9772201212 नंबरों से फोन आया। फोन पर अपने आप को जयपुर कलक्टर का आदमी बताकर दो लाख और मांगे। इतना ही नहीं जेडीए में शिकायत की, जिस पर जितेन्द्र सिंह नामक अधिकारी आए। उन्होंने भी कहा कि कलक्टर के यहां से फोन आ रहे हैं।
सवाल मांगते जबाव
-पीड़ित जिस व्यक्ति का नाम ले रहा, वह जिला कलक्टर का निजी सहायक सचिव है
-पीड़ित ने जो मोबाइल नंबर दिए, वह कलक्टर के निजी सचिव के ही
-जेडीए की टीम कार्रवाई करने गई तो कहा कि कलक्टे्रट से ही फोन आया है
कलक्टर बोले-जेडीए को कार्रवाई के लिए लिखा
इस मामले में जिला कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए जेडीए सचिव के लिखा है। हमारे यहां से जेडीए को कार्रवाई करने के लिए फोन नहीं गया। जो भी टीम गई है, उससे पूछा जाए। सात दिन में कार्यवाही से अवगत कराने के लिए भी बोला है।
जगरूप सिंह यादव, जिला कलक्टर जयपुर
Published on:
19 Jul 2019 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
