4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

आवश्यक

बड़ाबाजार. राजस्थान ब्राह्मण संघ की महिला इकाई 'स्वयं सिद्धा' ने महिला सशक्तिकरण की विशेष पहल के तहत तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया। बड़ाबाजार क्षेत्र अंतर्गत शोभाराम बैसाख स्ट्रीट स्थित राजस्थान ब्राह्मण संघ सभागार में शुक्रवार से शुरू हुए आयोजन का रविवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी ने समाज की प्रतिभावान महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान किया। इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज में एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए आयोजित प्रदर्शनी से न केवल अन्य को भी प्रेरणा मिली बल्कि ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने से प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ा है। प्रदर्शनी में स्थानीय व हस्तनिर्मित उत्पादों से लेकर विविध प्रकार के आकर्षक सामानों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। इत्र, विविध परिधान और कपड़े, हस्तनिर्मित वस्तुएं, राखियां, ज्वेलरी तथा गृह सज्जा सहित दैनिक उपयोग में आने वाली अन्य आकर्षक सामग्रियां केंद्र बिंदु बनी। आयोजकों के अनुसार मानसून की बरसात के बावजूद इतने लोगों की उपस्थिति उत्साहवर्धन करती है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में स्थानीय के साथ साथ दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का न सिर्फ आना हुआ बल्कि उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से लगभग 100 महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं और प्रदर्शनी के स्थान भी राजस्थान ब्राह्मण संघ की ओर से सहयोग के रूप में निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। पवन शर्मा, राधे श्याम सुरावत तथा अभिषेक कौशिक का पूर्ण सहयोग रहा। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में जोड़ासाको विधायक विजय ओझा, पूर्व उपमेयर मीनादेवी पुरोहित, बनवारी लाल सोती, सुशील ओझा की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में राजस्थान ब्राह्मण संघ की अध्यक्ष दुर्गा व्यास, स्वयं सिद्धा की अध्यक्ष कविता शर्मा, सचिव रेनू मिश्रा, विजया पारीक, संगीता नागला, संपत जोशी, प्रेमलता ओझा, कविता व्यास, कविता शर्मा, संगीता व्यास, कमलेश सिखवाल, वंदना शर्मा, भगवती माटोलिया, सीमा मिश्रा, ज्योति शर्मा, सीता सारस्वत, उषा आसोपा, सुमन शर्मा, महेश शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।