11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खो नागोरियान थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपितों ने उगले ये राज

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

anandi lal

Nov 04, 2018

Jaipur

खो नागोरियान थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपितों ने उगले ये राज

जयपुर। खो नागोरियान थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को देख भागे आरोपी, पकड़े गए

थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को इंद्रा गांधी नगर में नाकाबंदी चल रही थी। उसी दौरान मुखबीर से खास सूचना मिली की इंद्रागांधी नगर में एक बिना नंबरी बाइक पर तीन जनों को संदिग्ध घूमते देखा गया है। पुलिस ने जब बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो तीनों जनें पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद उनका पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया और गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपितों ने वाहन चोरी का राज उगल दिया।

आरोपितों से कई वारदातें खुलने की आशंका

गिरफ्तार आरोपी अजय मीणा (19) निवासी गांव पतलवास हाल मनु विहार जामडोली, पवन मीणा (20) महवा निवासी, दिलीप कुमार सैनी (21) दौसा निवासी क्षेत्र में रह कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने थाना जवाहर सर्किल, थाना मालवीय नगर एवं कानोता थाना इलाके से 7 बाइक चुराना स्वीकार किया है, जिन्हें उक्त तीनों जनों से बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में लगी है, जिनसे ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

आरोपित अजय मीणा, पवन मीणा व दिलीप मीणा तीनों जनें जवाहर सर्किल, मालवीय नगर व कानोता इलाके में वारदात से पहले रैकी करते थे। वहीं आपस में सम्पर्क कर एक ही जगह पर एकत्रित होकर बड़ी वारदात को अंजाम देते थे। वारदात में कई बार पावर बाइक का भी इस्तेमाल करते थे। आरोपित चोरी किए गए माल को अपनी गैंग के सदस्यों के पास ही छुपाकर रखते और वाहन का नबर बदलकर खुद ही चुराए वाहन से चोरी करते समय प्रयेाग करते थे। पकड़े जाने पर वह वाहन को वहीं पर भी छोड़कर फरार हो जाते।

खोनागोरियान थाना क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। कावेंद्र सिंह, एसीपी, मालवीय नगर, जयपुर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग