29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

16th March Horoscope : सिंह राशि वाले बरतें सतर्कता, मकर राशि वालों का शुभ रहेगा दिन, जाने 16 मार्च का राशिफल

Thursday Horoscope : आज गुरूवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए भारी रहेगा। मिथुन राशि वालों के लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे।

Google source verification

Thursday Horoscope : आज गुरूवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए भारी रहेगा। मिथुन राशि वालों के लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका गुरूवार का दिन आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है…तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में…जानें अपनी राशि के हिसाब से आपका आज का राशिफल

 

मेष : आपके कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।

 

वृषभ : यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

 

मिथुन : लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

 

कर्क : अपनी आदतों को बदलें, फायदा होगा। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

 

सिंह : अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें।

 

कन्या : दिन की शुरुआत प्रसन्नतापूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा।। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे।

 

तुला : व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।

 

वृश्चिक : गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

 

धनु : प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग है। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी।

 

मकर : मानसिक शाति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा।

 

कुम्भ : अनुष्ठानों में रुचि बढे़गी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

 

मीन : संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।