मुम्बई। टाइगर श्रॉफ ने गुरुवार को देसी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) पर एंट्री कर अपने फैंस को खुशी से भर दिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म से जुड़ते ही अपनी पहली पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "नमस्ते, पूरे भारत देश में विभिन्न भाषाओं में पहुँचने वाली भारतीय सोशल मीडिया ऐप 'कू ऐप' से जुड़ कर बहुत खुशी और गर्व महसूस कर रहा हूँ।"