21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का सबसे छोटा टीवी ‘टाइनीटीवीमिनी

तकनीकी जगत में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की स्क्रीन लगातार बड़ी हो रही है। वहीं, अमरीकी कंपनी टाइनीसर्किट्स ने नवाचार के जरिए दुनिया का सबसे छोटा टीवी बनाया है। इसे 'टाइनीटीवीमिनी' नाम दिया गया है। यह डाक टिकट के आकार से भी छोटा है। इसकी डिस्प्ले स्क्रीन 0.6 इंच की है। कंपनी ने अपनी टाइनीटीवी रेंज के तहत ‘टाइनीटीवी2’ को भी लॉन्च किया है, जो आकार में टाइनीटीवीमिनी से थोड़ा ही बड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification
best_led_32_inch_tv.jpg

तकनीकी जगत में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की स्क्रीन लगातार बड़ी हो रही है। वहीं, अमरीकी कंपनी टाइनीसर्किट्स ने नवाचार के जरिए दुनिया का सबसे छोटा टीवी बनाया है। इसे 'टाइनीटीवीमिनी' नाम दिया गया है। यह डाक टिकट के आकार से भी छोटा है। इसकी डिस्प्ले स्क्रीन 0.6 इंच की है। कंपनी ने अपनी टाइनीटीवी रेंज के तहत ‘टाइनीटीवी2’ को भी लॉन्च किया है, जो आकार में टाइनीटीवीमिनी से थोड़ा ही बड़ा है।

फीचर टाइनीटीवीमिनी टाइनीटीवी2

फुल साइज के टीवी की तरह करेंगेे काम

ये फुल साइज के टीवी की तरह काम करते हैं। दोनों में ब्राइट स्क्रीन और बेहतरीन स्पीकर दिए गए हैं। टाइनीटीवीमिनी को ब्लैक और टाइनीटीवी2 को ब्लैक एंड ग्रे रंगों में डिजाइन किया गया है। टीवी को यूएसबी-सी केबल के जरिए कम्प्यूटर से कनेक्ट करके भी वीडियो स्ट्रीमिंग हो सकती है। दोनों की कीमत लगभग 4 हजार रुपए रखी गई है। ट्रांसपेरेंट वर्जन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

कंपनी लेकर आई दो किफायती वर्जन

3 साल पहले टाइनीसर्किट्स 'टाइनी टीवी डीआइवाइ किट' लेकर आई थी। इससे यूजर्स खुद का मिनी टीवी असेंबल कर सकते थे। अब किफायती टाइनीटीवीमिनी व टाइनीटीवी2 लेकर आई है। दोनों मॉडल दिखने में 50 के दशक के टीवी सेट्स जैसे हैं। चैनल बदलने, आवाज के लिए दो रोटेटिंग नॉब्स दिए गए हैं। हालांकि कंपनी इनके एक रिमोट भी दे रही है।

दो तरह से देख पाएंगे वीडियो: टीवी देखने के 2 तरीके हैं। वीडियो या फिल्म अपलोड करके और कम्प्यूटर को टीवी से कनेक्ट करके। टाइनीटीवीमिनी और टाइनीटीवी2, दोनों के मैमोरी कार्ड में 40 व 10 घंटे के वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं।