16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राक्षस बहू: बेटी की तरह रखती थीं दोनो सास, लेकिन उसने दोनों को दी रौंगटे खड़े करने वाली मौत, मारा, काटा और जला दिया

Brutal Double Murder in Rajasthan: मारिया आए दिन उनकी देखभाल करने के लिए उनके घर जाती थी।

2 min read
Google source verification
double_murder_photo_2023-11-03_08-20-27.jpg

Double Murder

Brutal Double Murder in Rajasthan: झीलों की नगरी उदयपुर से बड़ी खबर है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को चंद दिनों में ही खोल दिया। 75 और 80 साल की दो बहनों को दर्दनाक मौत देने वाली उनकी बहू को अरेस्ट कर लिया गया है। उससे अब पूछताछ की जा रही है। मामला अंबा माता थाना क्षेत्र की डायमंड कॉलोनी के नवरत्न कंपलेक्स का है। पुलिस ने आरोपिया महिला मारिया बोहरा निवासी सलूंबर हाल मातवाड़ी मेवाड़ हॉस्पिटल के पास थाना सुखेर को गिरफ्तार किया है। शेयर बाजार में 30 लाख का घाटा हो जाने की भरपाई के लिए हत्या और लूट की इस वारदात को महिला ने अंजाम दिया था। जिन दोनो बहनों की हत्या की गई वह उसकी सास की सगी बहनें थीं यानि मौसी सास थीं और मारिया आए दिन उनकी देखभाल करने के लिए उनके घर जाती थी।


पुलिस ने बताया कि दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में अकेली रह रही बहनों 75 वर्षीय महिला हुसैना बाई और 80 वर्षीय साराभाई बोहरा के डबल मर्डर की सूचना पर आईजी और डीआईजी रैंक के अफसर पहुंचे थे। यह हत्याकांड पिछले सप्ताह अंजाम दिया गया था। पुलिस ने 5 किलोमीटर के दायरे में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पूर्व में चालनशुदा अपराधियों, आसपास के नौकरों, किरायेदारों, मजदूरों के परिवारों एवं मृतक दोनों बहनों के परिवार और रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ की। सन्दिग्ध महिला मारिया बोहरा से मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ के बाद घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपिया मारिया का पति कुवैत में रहता है और मृतका हुसैना बाई की बहन की बहू है। शेयर बाजार पैसा लगाने पर 30 लाख का घाटा हो गया तो पैसे रिकवर करने के लिए इसने बुजुर्ग रिश्तेदार को लूटने की ठान ली। लंबे समय से गहनों पर नजर बनाए बैठी आरोपिया ने करीब 15 - 20 दिन पहले लौकी की सब्जी में नींद की दवाई मिला इन्हें बेहोश कर दिया था। लेकिन घर की मेड की बच्चियों के होने के कारण वारदात नहीं कर पाई। घर की मेड रामकन्या सालवी को परिवार सहित नवरात्रि पर गांव जाना था। 23 अक्टूबर को उन्होंने मृतक बहनों से छुट्टी मांगी तो मौके का फायदा उठा मारिया ने पीछे से घर के सभी काम करने की जिम्मेदारी ले ली। पुलिस ने कहा कि मारिया ने दोनो बहनों को लूट लिया। विरोध करने पर सिर पर सरिया मारकर दोनो की जान ले ली। नुकीले सरिए से शरीर को कई जगहों से काट दिया। इसे हादसा बनाने के लिए पैट्रोल डालकर दोनो को आग लगा दी। लेकिन पुलिस ने इस हत्याकांड को खोल ही दिया। मेड रामकन्या सालवी ने पुलिस को बताया कि मारिया हर तीसरे चौथे दिन घर आती थीं और दोनो बहनें उसे बहू से ज्यादा बेटी की तरह रखती थीं।