
cm ashok gehlot
जयपुर। जन घोषणा पत्र को लेकर आज कैबिनेट उप समिति की बैठक होगी। यह बैठक आज शाम 4 बजे सचिवालय में होगी। इसमें कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया, राज्यमंत्री सुभाष गर्ग सहित अन्य सदस्य रहेंगे। इसमें जन घोषणा पत्र की अनुपालना को लेकर चर्चा होगी। बैठक में पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर मंथन होगा कि कितने वादे पूरे हो चुके है, कितनों पर काम बाकी है।
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चुनाव घोषणा पत्र समिति के चेयरमेन ताम्रध्वज साहू ने जुलाई के अंत में जन घोषणा पत्र की की समीक्षा के लिए बैठक की थी। इसमें सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के साथ साथ विभागों के एसीएस और प्रमुख शासन सचिव भी थे। इस बैठक में चुनावी वादों को लेकर प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की गई थी और कहा था कि राजस्थान सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।
विभागों से मांगा था रिपोर्ट कार्ड— बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र की समीक्षा के समय विभागों से उनके वादों पर कामकाज को लेकर ब्यौरा मांगा था। इसमें किस विभाग में कितने वादे पूरे हो चुके है। कितने वादों पर काम चल रहा है और कितने अधूरे है। इसके बाद वे विभागवार एक रिपोर्ट भी बनाई गई थी।
सीएस ने की पहले समीक्षा—
मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने भी जन घोषणा पत्र क्रियान्वयन को लेकर हाल ही में अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के जन घोषणा पत्र एवं बजट घोषणा के अनुसार योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों ने जनवरी 2019 से 30 जून 2021 तक के कार्य पूरे होने के प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए थे। आयोजना विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने जानकारी दी थी कि जन घोषणा पत्र के तहत विभिन्न विभागों की 501 बिन्दुओं में से 164 घोषणाओं से सम्बंधित कार्यों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष कार्य प्रगतिरत हैं।
Published on:
24 Aug 2021 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
