
राजस्थान में 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी दे रहे आज पीटीईटी परीक्षा
जयपुर। प्रदेश में आज पीटीईटी परीक्षा का आयोजन हो रहा है। प्रदेश में 1494 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। परीक्षा में 5 लाख 21 हजार 576 अभ्यर्थी आज अपना भाग्य आजमाएंगे। बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से पीटीईटी की ओर से आयोजन कराया जा रहा है।
परीक्षा केंद्रों पर अलसुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आई। सुबह 9 बजे सेंटर पर पहुंचने का समय था। जिसकी वजह से अभ्यर्थी जल्द ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। 10 बजे सेंटरों के गेट बंद हो गए। कई परीक्षार्थी देरी से पहुंचे। जिन्हें प्रवेश देने से रोक दिया गया। पीटीईटी जयपुर जिला संयोजक एवं प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जयपुर डॉ अल्पना व्यास ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 9 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था। पहले बता दिया गया था कि सुबह 10 बजे परीक्षा केन्द्रों के गेट बंद हो जाएंगे। जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जयपुर में सर्वाधिक एवं जैसलमेर में सबसे कम अभ्यर्थी
प्रदेश में 1494 केन्द्रों पर दो वर्षीय बीएड के लिए 3 लाख 42 हजार 873 व चार वर्षीय बीएड के लिए 1 लाख 78 हजार 703 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। जयपुर जिले में सर्वाधिक 67 हजार 931 व जैसलमेर जिले में सबसे कम 4 हजार 540 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहें है।
जयपुर में 146 केन्द्रों पर परीक्षा
जयपुर जिले में 146 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। जयपुर जिले में 67 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। दो वर्षीय बीएड के लिए 51 हजार 986 व चार वर्षीय बीएड के लिए 15 हजार 945 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। बाड़मेर जिले के अलावा सभी अभ्यर्थी अपने गृह जिले में परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच..
पीटीईटी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गई। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अंदर केवल प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, नीले या काले रंग का बॉलपेन लेकर गए। पुरुष अभ्यर्थी आधी बांह की शर्ट, कुर्ता, पेंट या स्लीपर पहनकर आए। वहीं महिला अभ्यर्थी आधी बांह का कुरता, टीशर्ट, ब्लाउज, पेंट, सलवार सूट, साड़ी, स्लीपर एवं बालों में साधारण रबर बैंड लगाकर पहुंची। इसके अलावा ज्वैलरी आदि को सेंटर के बाहर उतरवा दिया गया।
Published on:
21 May 2023 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
