11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan CM: कौन होगा राजस्थान का सीएम? आज होगा सस्पेंस खत्म, काउंटडाउन शुरू

Rajasthan CM: प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा मंगलवार को उठ जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। इसी बैठक में पर्यवेक्षक बनाए गए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Dec 12, 2023

bjp_flage_news.jpg

Rajasthan CM: प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा मंगलवार को उठ जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। इसी बैठक में पर्यवेक्षक बनाए गए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर यहां भी दो उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का नाम भी तय हो सकता है। संभावना है कि विधायक दल की बैठक के बाद तुरंत ही राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है।


प्रदेश में तीन दिसम्बर को चुनाव परिणाम आए थे। आठ दिसंबर को ही केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की भी घोषणा हो चुकी। तीनों ही पर्यवेक्षक मंगलवार दोपहर जयपुर पहुंचेंगे। विधायकों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच भाजपा कार्यालय पहुंचने की सूचना दी जा चुकी है। एक बजे बाद विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके बाद करीब चार बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सोमवार को जयपुर पहुंच गए हैं। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. जोशी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : कौन होगा राजस्थान का नया मुख्यमंत्री? 'सस्पेंस' के बीच जयपुर से आई ये लेटेस्ट अपडेट
विधायकों में से ही बनेगा मुख्यमंत्री, एक पद महिला को देने की संभावना
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पार्टी ने विधायकों में से ही मुख्यमंत्री घोषित किया है। माना जा रहा है कि राजस्थान में भी यही फॉर्मूला अपनाया जाएगा। विधायकों में से ही किसी एक को सीएम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष में से कोई एक पद महिला को दिए जाने की संभावना है। वजह है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में किसी महिला को इन पदों पर शामिल नहीं किया गया है। एेसे में राजस्थान में महिला का नाम इन पदों में से किसी एक में शामिल कर सकते हैं।

विधायक दल की बैठक से पहले चलेगा मुलाकातों का दौर
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दोपहर करीब बारह बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वे जवाहर सर्कल स्थित एक होटल पहुंचेंगे। यहां वे साढ़े तीन बजे तक रहेंगे। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय आएंगे। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक से पहले राजनाथ सिंह की कुछ बड़े नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात भी हो सकती है। शाम करीब सात बजे राजनाथ सिंह का जयपुर से जाने का कार्यक्रम है। विधायक दल की बैठक से कुछ देर पहले कोर कमेटी की बैठक भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के नए CM को लेकर भाजपा का फॉर्मूला तय, बस नाम का एलान होना बाकी