26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 12 October : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

5 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Oct 11, 2023

rashifal_feature_image.jpg

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 2 है। आज के दिन में आर्थिक समृद्धि और ज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होने के लिए बेहतर ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। व्यवसाय और उसे संबंधित कार्यों में पूंजी प्रबंधन बेहतर रहेगा। एक दूसरे के लिए सहयोग और सम्मान की भावना के साथ कार्य होते रहेंगे। मूलांक 1,2,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।


टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'द वर्ड' के साथ 'नाइन ऑफ स्वार्डस' है। आज के दिन में संपूर्ण ऊर्जा लगाकर के अपने कार्यक्रमों पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए दूसरों का सहयोग लेते हुए अपने लक्षण की प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा। मन में थोड़ी चिंता और परिणाम के प्रति भय बना रह सकता है। ऐसे में बहुत एकाग्रता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन — मूनसाइन)


सनसाइन के अनुसार कार्यस्थल पर आज बौद्धिक स्तर पर विचार विमर्श और समन्वय के साथ कार्यों की प्रगति होगी। समयबद्ध कार्य आगे बढ़ेंगे। दूर दृष्टि के साथ उन सभी लोगों को राहत मिलेगी। जिन लोगों ने धैर्य और बुद्धिमत्ता के साथ विवादित विषयों से दूरी बनाई थी। गुप्त रूप से किए गए कार्य बहुत शीघ्रता से पूरे होने की संभावना है।


मूनसाइन के अनुसार भावनात्मक गतिविधियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है। वे सभी लोग जो अपने परिवारजन या आपसी मर्यादा का ख्याल रखते हुए कम से कम एक दूसरे के सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे।वार्तालाप में एक दूसरे के लिए सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करेंगे भविष्य के लिए स्थाई संबंधों की ओर आगे बढ़ाने का रास्ता सुरक्षित करेंगे। अतः हम यह कह सकते हैं कि आज के दिन मर्यादित भाषा और एक दूसरे का सम्मान बहुत आवश्यक रहेगा।

आपका सवाल

प्रश्न: श्राद्ध करने से विशेष क्या लाभ मिलता है? — विशाखा शर्मा

उत्तर: श्राद्ध करने से सूक्ष्म जगत से आपके परिवार के पितृगन ने केवल आपकी मदद करते हैं बल्कि उन समस्याओं के समाधान भी करते हैं। जिन समस्याओं पर आपकी दृष्टि नहीं है जो सूक्ष्म जगत से ही संपन्न किया जा सकते हैं। वह अगर संतुष्ट हैं और घर का वातावरण अच्छा है तो बार-बार संतान के रूप में आशीर्वाद स्वरुप अपने ही परिवार में आने का प्रयास करते हैं। ऐसे में धन संपदा सम्मान संतान और रुके हुए सभी कार्यों में आपकी मदद करते हैं। सुरक्षा भी प्रदान करते हैं ।

ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता


मेष: दिन की शुरुआत में कार्य धीरे होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है।


वृषभ: व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा।


मिथुन: नए लोगों से सम्पर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


कर्क: अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।


सिंह: जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें।


कन्या: विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


तुला: संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

वृश्चिक: पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।


धनु: आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी।


मकर: निर्णय लेने में आप बहुत कमजोर हैं। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी।


कुम्भ: मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


मीन: किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध आप का क्रोध है। बाहरी सहयोग मिलेगा।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 26
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: आश्विन
पक्ष: कृष्ण


श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-54 बजे तक शुभ, पूर्वाह्न 10-47 बजे से अपराह्न 03-06 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 04-33 बजे से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-50 बजे से दोपहर 12-36 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि: त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि, सायं 07-54 बजे तक, तदन्तर चतुर्दशी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी व चतुर्दशी दोनों ही तिथियों में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। त्रयोदशी में चन्द्रमा क्षीण होता है। चतुर्दशी रिक्ता तिथि है। इसके अतिरिक्त श्राद्ध
पक्ष भी है।

नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी ‘‘उग्र व अधोमुख’’ संज्ञक नक्षत्र पूर्वाह्न 11-36 बजे तक, तदन्तर उत्तराफाल्गुनी ‘‘उग्र व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बन्धन, कठिन, साहसी, कपटता व विद्यादि कार्य और उ.फा. नक्षत्र में विवाहादि व विद्यादि मांगलिक कार्य शुभ होते हैं, पर अभी श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्य शुभ नहीं माने गए हैं।


योग: शुक्ल नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रात: 09-30 बजे तक, तदन्तर ब्रह्म नामक नैसर्गिक शुभ योग है।


करण : गर नामकरण प्रात: 06-46 बजे तक, तदुपरान्त वणिज नामकरण सायं 07-54 बजे तक, इसके बाद भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण है।

व्रतोत्सव: आज तेरस का श्राद्ध, प्रदोष व्रत, विश्व दृष्टि दिवस, मास शिवरात्रि, कलियुगादि तिथि, युगाब्द 5125 प्रा. तथा महापात प्रात: 09-47 बजे तक।


चंद्रमा: चंद्रमा सिंह राशि में सायं 06-17 बजे तक, तदन्तर कन्या राशि में होगा।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र, योगानुसार आज त्रयोदशी व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रसूतिस्नान, नामकरण, हलप्रवहण व विपणि-व्यापारारम्भ के शुभ मुहूर्त हैं।


दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज सायं 06-17 बजे तक पूर्व दिशा में तदन्तर दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।


राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर बाद 1-30 बजे से अपराह्न 3-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।


आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (टू, टे, टो, प) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। सायं 06-17 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि सिंह व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव व कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इनके जन्म का पाया रजत है। सामान्यत: ये जातक होशियार, साहसी, मृदुभाषी, विलासी, कुशाग्र बुद्धि, सत्यप्रिय और परोपकारी होते हैं। इनका भाग्योदय 30 वर्ष की आयु तक होता है। सिंह राशि वाले जातकों को किसी शुभ व धार्मिक कार्यों पर व्यय करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय का विस्तार होगा।