
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 7 और भाग्यांक 5 है। आज के दिन में उत्साह आनंद प्रेम सहयोग समर्पण इन सब भावनाओं के लिए प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। आज का दिन अगर आप पहले से इस प्लान करेंगे तो अद्भुत श्रेणी का दिन हो सकता है। सभी लोग अपने भावनात्मक और बुद्धिमत्ता के कार्यों को एक साथ करते हुए सहयोग और समर्पण की इच्छा से दिन को बेहतर बनाने का प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। कुछ कार्यों में कुछ लोग भावनात्मक तौर पर ज्यादा झुके हुए दिखाई दें और कुछ लोग आर्थिक और शब्दों ईगो और अपने प्रभाव के इस्तेमाल पर ज्यादा झुके हुए दिखाई दें। लेकिन इन दोनों को जो लोग साइड में रखकर के आनंद और उत्साह के लिए आगे बढ़ेंगे। कार्यों के सही परिणाम के लिए आगे बढ़ेंगे कलात्मक और विशेषज्ञ की दृष्टि से आगे बढ़ेंगे। यह सभी आज के दिन का बहुत अच्छा लाभ उठा पाएंगे। एक दूसरे की जानकारियां प्राप्त करना और उन जानकारी के आधार पर अपनी योजना बनाने के लिए भी आज का दिन बहुत श्रेष्ठ रहने की संभावना है। आज के दिन मूलांक 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।
टैरोकार्ड के अनुसार आज का 'कार्ड द वर्ड' के साथ 'फाइव ऑफ कप्स' है। आज के दिन में अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए विषयों और सामने वाली घटनाओं के अंदर अपने आप को कंपलीटली इंवॉल्व करना पड़ेगा। आपका इंवॉल्वमेंट जिस लेवल का होगा इस लेवल की प्रसन्नता और आनंद आज आपको मिलने वाला है। दूसरों की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें। छोटी-छोटी घटनाओं को ज्यादा महत्व न देते हुए अपने आनंद और अपनी चीजों को प्रायोरिटी पर रखें। आज का दिन सफलता और आनंद का दिन रहने की संभावना है।
वैदिक ज्योतिष ( सनसाइन — मूनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्य स्थल पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा सहयोगात्मक रहेगा। तेज गति से कार्य संपन्न होंगे और कार्यों के अंदर मानवीय दृष्टिकोण पर विशेष फोकस रहेगा। इसके साथ उन कार्यों को करते हुए सामाजिक छवि और राजनीतिक तौर पर उसके लाभ इस पर भी दृष्टि बनी रहेगी। इस तरह से आज के कार्य ने केवल लोगों को उनके जीवन में बेहतर मदद पहुंचाने के लिए होंगे बल्कि स्वयं के लाभ और उससे होने वाले प्रभाव को लेकर के भी केंद्रित रह सकते हैं ।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन साथी का मूड बहुत अच्छा रहेगा। वह आपके लिए एक स्टेप आगे बढ़कर करें। सेल्फलेस होकर के काम करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन की ऊर्जा का इस्तेमाल संबंधों को और बेहतर करने के लिए किया जा सकता है। आज का दिन इसलिए भी बेहतर है कि एक दूसरे के सहयोग से आर्थिक उन्नति और परिवार या समाज में एक दूसरे के कार्यों को सहना देने के लिए किए गए प्रयासों के लिए भी सार्थक हो सकता है। भावनात्मक संबंधों में मुलाकातों के लिए आज का दिन बहुत ही श्रेष्ठ रहने वाला है।
कैसा रहेगा दांपत्य राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह बहुत सारी जिम्मेदारियां के साथ नए संबंधों और कार्यों की नींव रखने वाला साबित होगा। नई मुलाकात होने और नए लोगों के साथ भविष्य के लिए कार्यक्रम बनाने के तौर पर यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रह सकता है। सप्ताह का आरंभ छोटे आयोजन से होने की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक तौर पर नई जिम्मेदारियां को पूरा करने में और आपसी संबंधों में सहयोग और प्रशंसा और दायित्वों के निर्वहन में बीतने की संभावना है। सप्ताह का अंत भावनात्मक तौर पर एक दूसरे की केयर से जुड़ा होगा।
आपका सवाल
प्रश्न: महिलाओं का 16 श्रींगार के पिछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से क्या महत्व है? — अनिता गुप्ता
सनातन संस्कृति की हर एक परंपरा किसी ने किसी स्वास्थ्य या जीवन के ऐसे मुद्दों से जुड़ी हुई है। जो उसको प्रभावी ढंग से अच्छे जीवन की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करती है। वह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य या मनोविज्ञान से जुड़ी हुई हो सकती है। इसी कड़ी में सोलह सिंगार को हम रख सकते हैं। सोलह सिंगार में प्रयुक्त होने वाली हर आभूषण या श्रृंगार की सामग्री स्वास्थ्य के मुद्दे पर मनोविज्ञान के मुद्दे पर अध्यात्म की मुद्दे पर महिलाओं को बेहतर जिंदगी के लिए प्रेरित करती है। इसलिए महिलाएं अपने पारिवारिक संघर्ष में अपने परिवार और अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंधों के लिए और अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस 16 श्रृंगार को जीवन में अपनाती है।
ज्यो पं चंदनश्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष: अपने विचारो पर अंकुश रखें। संतो का सान्निध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
वृषभ: आपके किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करे कार्य सिद्ध होंगे।
मिथुन: कार्यस्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।
सिंह: अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
कन्या: अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद सम्भव है।
तुला: दिन की शुरुआत प्रश्ननाता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक: व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।
धनु: गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।
मकर: प्रेम प्रसंग में सफलता के योग है। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।
कुम्भ: मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। बवाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।
मीन: धर्मीक अनुष्ठानों में रूचि बढेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख सम्भव है।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 09़
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-50 बजे तक अमृत, प्रात: 09-20 बजे से पूर्वाह्न 10-48 बजे तक शुभ के तथा दोपहर बाद 01-48 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-55 बजे से दोपहर 12-42 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो अत्युत्तम हैं।
शुभ तिथि: दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि प्रात: 07-56 बजे तक, तदन्तर अन्तरात 05-01 बजे तक एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि है। इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। इस प्रकार आज एकादशी तिथि का क्षय हुआ है। दशमी व एकादशी तिथियों में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, गृहारम्भ, प्रवेश, यात्रा, प्रतिष्ठा, यज्ञोपवीत, देवकार्य व व्रतोपवास आदि कार्य शुभ व सिद्ध होते है।
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा ‘‘धु्रव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र पूर्वाह्न 11-55 बजे तक, तदन्तर श्रवण ‘‘चर व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में यथाआवश्यक समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, विवाह, देवस्थापन, विपणि आदि और श्रवण नक्षत्र में घर, पुष्टता, देवस्थापन, सवारी, वाहन आदि विषयक कार्य प्रशस्त हैं।
योग: अतिगण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग अपराह्न 03-23 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग दिन के 11-55 बजे से सूर्योदय तक, कुमार योग दिनांक 11-55 बजे से अन्तरात 05-01 बजे तक, रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग सूर्योदय से दिन के 11-55 बजे तक है।
करण : गर नामकरण प्रात: 07-56 बजे तक, तदन्तर सायं 06-28 बजे तक वणिज नामकरण है। इसके बाद अन्तरात 05-01 बजे तक भद्रा रहेगी।
व्रतोत्सव: श्री रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी, मेला तेजाजी, खेजड़ली शहीद दिवस, मेला खेजड़ली गांव (जोधपुर), जलझूलनी एकादशी व्रत स्मार्तो का, डोल ग्यारस पर्व, परिवर्तिनी एकादशी, मेला चार भुजा नाथ तथा पं.दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती है।
चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मकर राशि में हैं।
शुभ मुहूर्त: आज जलझूलनी एकादशी का अबूझ मुहूर्त भी है। अत: आज विवाह, विपणि-व्यापारारम्भ, हलप्रवहण, प्रसूति स्नान, जलवा, कूपारम्भ, नामकरण, अन्नप्राशन आदि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में तथा मशीनरी प्रा. व वाहनादि क्रय करने के श्रवण नक्षत्र में तथा सगाई व रोका आदि के उ.षा. व श्रवण नक्षत्रों में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।
दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल (मध्यममान से): प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: इनके नाम (ज, जी, खि, खू, खे, खो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मकर है। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इनका जन्म ताम्रपाद से है, जो शुभ फलप्रद है। सामान्यत: ये जातक होशियार, चतुर, साहसी, परोपकारी, मान-सम्मान पाने वाले, विनीत, सर्वप्रिय, विद्वान, बुद्धिमान और राग-विद्या, गणित व ज्योतिष में विशेष रुचि रखने वाले होते हैं। इनका भाग्योदय 30 वर्ष के बाद होता है। मकर राशि वाले जातकों का राशि स्वामी शनि अभी वक्री चल रहा है। अत: अपेक्षित कार्यों में बाधा बहुत आयेगी।
Published on:
24 Sept 2023 08:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
