
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 7 है और भाग्यांक पांच है जो की दो और तीन के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में उत्साह और समन्वय के लिए बहुत ऊर्जा उपलब्ध रहेगी आज का दिन आर्थिक विषयों पर अनुसंधान विश्लेषण और पूर्व में बनाई गई योजनाओं के क्रियांवरण का भी रहेगा। आज का दिन मित्रों और सहयोगियों के साथ सकारात्मक माहौल में उन सभी समस्याओं पर बातचीत का भी रह सकता है जिनके कारण तेज गति से कार्य करने में समस्याएं आ रही हो। मूलांक 135 7 और 9 वालों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रह सकता है।
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्य स्थल पर थोड़ी कम ऊर्जा के साथ एक दूसरे के लिए सहयोग करते हुए लेकिन अपने कार्यों के प्रति थोड़ा लापरवाह होते हुए अन्य प्रकार के कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण लक्ष्य से दूरी का हो सकता है। आज का कार्यभार हो सकता है किसी अन्य दिन को प्रभावित करें।
मून साइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक संबंधों के लिए विशेष दिन रहने की संभावना है। नए लोगों से मुलाकात उनके साथ नए प्रस्ताव पर बातचीत और न्यू कमिटमेंट की तरफ आगे बढ़ते हुए उत्साह और आनंद के साथ अपने आप को प्रसन्न रखने का रहने की संभावना है। साथी आज आपकी प्रसन्नता के लिए कुछ विशेष करने को उत्साहित दिखाई देंगे।
आपका सवाल: घर में नीम का पेड़ लगाना शुभ है?
घर मैं नीम का पेड़ लगाना बहुत सारे नकारात्मक प्रभाव को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है ,लेकिन यह पेड़ घर से थोड़ी दूरी पर लगाना चाहिए सभी प्रकार के संक्रमित रोगों में नीम के पेड़ के विभिन्न हिस्सों का बहुत अधिक उपयोग आयुर्वेद में पढ़ने को मिलता है इसलिए हम कह सकते हैं की नीम का पेड़ किसी भी घर के आसपास होना नकारात्मकता को दूर करने में सहायक रहता है। यह नए सिर्फ स्वास्थ्य के दृष्टि से बल्कि अन्य प्रकार की नकारात्मकता को सोखने की क्षमता रखता है।
टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड द एंपरर के साथ टू ऑफ वैंड्स का है। आज का दिन नए विषयों को सुव्यवस्थित करने का अपनी अथॉरिटी दिखाने का और बदलावों को पूरी तरह से धरातल पर होते हुए देखने के लिए प्रयत्न करने का रहने की संभावना है। साथ ही आपको यथार्थवादी होते हुए दूरगामी योजनाओं के लिए कार्य करने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। आज का दिन इस बात के लिए भी विशेष रूप से प्रेरित कर सकता है कि आप अपनी समस्याओं को अपने से बड़े यानी कोच या अपने पेरेंट्स या फिर ईश्वर के समक्ष पूरे मनोयोग से रख पाए।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष- अपने कार्य करने के तरिकोंको बदले। आपसी समझोते से बात बनेगी व्यापार में परेशानी का सामना करना पडेगा। क़र्ज़ सेसम्बंधित कार्य होंगे।
परिजनो के व्यवहार से ना खुश होंगे।
वृषभ- दिन की उपयोगिता को समझे संबंधो को बिखरने से रोके। आप के अपने ही आप को दूर कर रहे हैं। आप बहुत जल्द लोगों परभरोसा कर लेते है।
आर्थिक लाभ होगा यात्रा निरस्त होगी।
मिथुन- दिन की शुरूवात में तनाव रहेगा ,जो दिन के अंत तक ख़त्म होगा घर की साज सज्जा मरम्मत पर खर्च होगा। नए सम्बंध बनेगेजो आप का रुका कार्य पूरा करवाएंगे ,धन कोष में वृद्धि होगी।
कर्क- व्यापार विस्तार के लिए उचित परामर्श मिलेगा। भाइयों से स्नेह मिलेगा परिजनो के व्यवहार से मन में असंतोष रहेगा। क़र्ज़ से मुक्ति मिलेगी। धर्म कर्म में रुचि बडेगी परिजनो के साथ समय बीतेगा।
सिंह- आप अपने व्यवहार को नम्र रखे वाणी पर नियंत्रण के साथ तोर तरीक़े को सीखे पेट से सम्बंधित पीड़ा सम्भव है। आजीविका केलिए यात्रा करना होगी जीवनाथी के स्वास्थ में कमी आएगी।
कन्या- पुराने रुके कार्यों को करना होगा। अधिकारी वर्ग आप के काम से खुश होगा। आर्थिक लाभ के योग हे मेहमानो का आगमन मनको सुख देगा खर्च की अधिकता रहेगी।
तुला-जीवन में कई उतार चडाव आते है। आप इस तरह हताश हो कर बेठ गए तो नुसकान आप के साथ कई लोगो का होगा।कारोबार में उन्नती के योग हे। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबुत होगा।
व्रस्चिक-भाग्योदय का समय है । अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाय सफल होगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी केखराब होने से परेशान रहेगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दे समाधान हो जायगा।
धनु-परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है । कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकरदुविधा हे। झूठ बोल कर आप स्वयम फस सकते है। धन लाभ हो सकता है।
मकर-कम तो टालना बंद करे और समय पर कार्य को करना सीखे। जल्दबाजी में लिए फेसले गलत साबित होगे। व्यापार को बडानेके लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
कुम्भ-बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाए। खुद के तोर तरीके को बदले। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनीरहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।
मीन-केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिमेदारी में पूरी करें । व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायगे।नोकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम : पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1445
मु.मास: सफर-20
अयन: दक्षिणायण
ऋतु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: आज कूपारम्भ, हलप्रवहण रोहिणी नक्षत्र में, गृहारम्भ अतिआवश्यकता में रोहिणी व मृगशिर में तिथित्याज्य, सगाई व रोका आदि तथा विवाह, विपणि-व्यापारम्भ, वाहन क्रय करना व मशीनरी प्रारम्भ के मृगशिर नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज सूर्योदय से प्रात: 07-45 तक शुभ, पूर्वाह्न 10-52 से अपराह्न 03-31 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 05-04 से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-00 बजे से दोपहर बाद 12-50 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (वु, वे, वो, क, कि) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। रात्रि 11-13 तक जन्मे जातकों की जन्म राशि वृष व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मिथुन है। वृष राशि के स्वामी शुक्र व मिथुन राशि के स्वामी बुध हंै। इनका जन्म स्वर्णपाद से है। सामान्यत: ये जातक सुन्दर, कार्यपटु, भोगी, विद्वान, विवेकी पर क्रोधी और विवाद प्रिय होते हैं। इनका भाग्योदय 28 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। वृष राशि वाले जातकों कोकठोर परिश्रम के बाद ही कुछ लाभ होगा। प्रतिष्ठित लोगों व राजनीति वाले लोगों में सम्बन्ध स्थापित होंगे।
शुभ तिथि: अष्टमी जया संज्ञक तिथि सायं 04-15 तक, तदन्तर नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। अष्टमी तिथि में वास्तुु (घर) सम्बन्धी कार्य, गीत-संगीत, नृत्य कलादि कार्य, रत्न परीक्षण व शस्त्र सम्बन्धी कार्य करने योग्य है। नवमी तिथि में विग्रह, कलह, जुआं, मद्य, शिकार अग्नि व विषादिक कार्य सिद्ध होते हैं।
नक्षत्र: रोहिणी ‘‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 10-25 तक, तदन्तर मृगशिर ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। रोहिणी नक्षत्र में विवाहादि मांगलिक कार्य, वास्तु, यात्रा, प्रवेश, प्रतिष्ठा आदि विषयक कार्य और मृगशिर नक्षत्र में भी उपरोक्त वर्णित कार्य करने योग्य हैं।
योग: वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 10-01 तक, तदुपरान्त सिद्ध नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
करण: कौलव नामकरण सायं 04-15 तक, तदन्तर तैतिल व गरादि करण क्रमश: हैं।
व्रतोत्सव: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णवों का मन्वादि रोहिणी व्रत (जैन) तथा संत ज्ञानेश्वर जयन्ती है।
चंद्रमा: चन्द्रमा रात्रि 11-13 तक वृष राशि में, तदुपरान्त मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज वृष राशि के चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा को लाभदायक व शुभप्रद माना जाता है।
राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर बाद 1-30 बजे से अपराह्न 3-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर हैं।
Published on:
06 Sept 2023 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
