28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 29 September : जानिए आज क्या कहता है आपका भाग्य बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

6 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Sep 28, 2023

rashifal.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 2 और भाग्यांक 9 है। आज के दिन में सभी प्रकार के कार्यों को करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। साथ में वे सभी लोग जो किसी खास मिशन पर लगे हुए हैं उन्हें विशेष सफलता मिलने के योग बनेंगे। आज के दिन के अंदर पहले से अंदर्धारित कार्यक्रम तेजी से पूरे होने की संभावना है। भूमि विवाद पूर्व में उलझे हुए पेमेंट्स या ऐसे सभी टास्क जिसमें बार-बार असफलता मिलती रही हो सभी कार्य पूरे होने की संभावनाओं वाला दिन है। मूलांक 2,4,6,8 और 9 वालों के लिए बेहतर दिन साबित हो सकता है।


वैदिक ज्योतिष (मूनसाइन — सनसाइन)


सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्य स्थल पर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। जो लोग काम परफॉर्म करते हैं वह भी आज ठीक से परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। जिन्हें भी अपने उच्च अधिकारियों से कुछ कहना है या ट्रांसफर नई पोस्टिंग किसी प्रकार के अधिकारों का आदान प्रदान करने के लिए वार्ता करनी है तो आज का दिन श्रेष्ठ है। आपकी बात सुनी जा सकती है और पूरे कॉन्फिडेंस से बात करने की जो हिम्मत है। आज के दिन का प्रयोग उन सभी कार्य में किया जा सकता है जो पिछले दिनों छूट गए हो या जिम अधिक ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती हो।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक तौर पर अग्रेशन के साथ अपनी बात रखने का हो सकता है। जिन मुद्दों पर अपने साथी से आप खाने से बचते रहे लेकिन आप आज स्पष्ट शब्दों में अपनी बात कह सकते हैं।हो सकता है कि आपकी बात को प्राथमिकता मिले और संबंधों में पारदर्शिता आए तो आज का दिन भावनात्मक संबंधों के लिए एक परीक्षा का दिन भी हो सकता है। जिसमें आपसी संबंधों को लेकर स्पष्ट और अधिकार वार्ता दोनों दिखाई दें।

कैसा रहेगा साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य के अनुसार आने वाला सप्ताह एक बेहतर सप्ताह होने की उम्मीद है। पिछले दिनों जिन लोगों को थोड़ी स्वास्थ्य की चुनौतियां रही वे ठीक से हैंडल हो सकेंगे। स्वास्थ्य के मामले में उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढ़ने वाला सप्ताह रहेगा। खान-पान में थोड़ा संयम अगर दिखाई तो इस सप्ताह में पुराने रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है। सप्ताह का मध्य भाग स्वास्थ्य के मुद्दे पर बच्चों के लिए आज से थोड़ी सावधानी वाला रहेगा। सप्ताह के अंत में खानपान संबंधी अनुशासन बनाए रखें।

आपका सवाल

प्रश्न: महिलाएं मांग में सिंदूर लगाती है इसके पीछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से क्या महत्व है? — मोना गुप्ता

उत्तर: मांग में सिंदूर लगाने का धार्मिक महत्व के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। जहां एक ओर हमारी संस्कृति में मांग में सिंदूर भरने को माता पार्वती द्वारा दिए गए आशीर्वाद से जोड़ा जाता है। वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक कारण भी उपलब्ध है, जिसमें यह माना जाता है कि सिंदूर के अंदर पर यानी मरकरी की उपलब्धता मस्तिष्क को ठंडा रखने और रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित करने में रोगाणुओं से लड़ने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए सभी महिलाएं अपनी मांग को सिंदूर से सजाती हैं, क्योंकि उन्हें लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यों में बिना रुकावट के शांत रहते हुए अपने कार्यों को करने की जिम्मेदारी होती है। वहां मरकरी की उपलब्धता उनके ब्रह्म रंग के ऊपर होने से उन्हें भावनात्मक तौर पर संतुलन बनाने में मददगार साबित होती है। ऐसे में जब भी महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं तो वह ने केवल अपनी रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ा रही होती हैं बल्कि भावनात्मक तौर पर भी और अधिक संतुलित और साहसिक नजर आती है।

ज्यो पंचंदन श्यामनारायण व्यास


मेष: विदेश यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित होगा। नये प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्को का लाभ ले। पुराने निवेश आप को लाभान्वित करेंगे।


वृषभ: आयात निर्यात के कार्यों में भारी लाभ होगा। मन ही मन किसी बात का चिंतन तनाव में ला सकता है। सकारात्मक सोच आपकी तरक्की के रास्ते खोल देगी। परिजन से भेट संभव है।


मिथुन: अधिकारी वर्ग आप को परेशान कर सकता है। अपने ही दुखी कर सकते हैं। साझेदारी में आप को धोखा दे सकते हैं। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।


कर्क: आपकी कार्यकुशलता से लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी विरोध भी करेंगे। व्यापार में नई योजना लाभप्रद रहेगी। बातचीत में सावधानी रखें। विदेश में व्यापार स्थापित कर सकते हैं।

सिंह: कार्यस्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। परिवार की अनदेखी से मनमुटाव हो सकता है। बाहरी दबाव से कार्य बाधित होंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। सतर्कता से कार्य करें। समय कमजोर है।

कन्या: अपने कार्यों का विभाजन करें। सब काम आप अकेले नहीं कर सकते। काम को करने से पहले उसे किस तरह से पूरा करेंगे, रणनीति तैयार करें। परिणाम अनुकूल होंगे। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा।

तुला: मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। आपकी बातों को लोग मानेंगे। आप की कीर्ति में वृद्धि होगी। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक: मन को शांत रखें। फालतू विचारों को महत्व न दें। आजीविका के स्त्रोत में कमी आ सकती है। बोलने से पहले विचार करें। किसी अजनबी से विवाद हो सकता है।

धनु: समय का सदुपयोग करें। अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें। व्यापर में बदलाव के योग बन रहे हैं। संपत्ति के बंटवारे से राहत होगी। सामाजिक मान कीर्ति में वृद्दि होगी।

मकर: नये संबंधो में नजदीकिया बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है। आकस्मिक आर्थिक संकट आ सकता है। अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव के योग है।

कुम्भ: व्यापार में कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। पुराने लेन—देन आज पक्ष में होंगे। किसी आगामी योजनाओं की रुपरेखा बनेगी। आके साथ वाले ही आप का विरोध करेंगे। धन लाभ संभव।

मीन: आपकी आदतों के कारण लोग आप का मजाक उड़ाएंगे। अपने सहकर्मियों को प्रोत्सहित करें, ज्यादा लाभ होगा। आपकी मदद के लिए लोग आगे आएंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 13
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-48 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-17 बजे से दोपहर बाद 01-46 बजे तक शुभ तथा सायं 04-44 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-53 बजे से दोपहर 12-41 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि: पूर्णिमा शुभ तिथि अपराह्न 03-28 बजे तक, तदुपरान्त आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जायेगी। पूर्णिमा तिथि में यज्ञ कर्म, मांगलिक कार्य, विवाह, अलंकार, चित्रकारी, प्रतिष्ठा, घर व युद्ध सम्बन्धी कार्य सिद्ध होते हैं। आज श्राद्ध पक्ष प्रारम्भ हो गया है।

नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद ‘‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’’ संज्ञक नक्षत्र रात्रि 11-18 बजे तक, तदन्तर रेवती ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती गंडात मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, देवस्थापन, घर-वास्तु और अभिषेक तथा रेवती में घर, मन्दिर, विवाह व जनेऊ आदि विषयक कार्य करने योग्य हैं।


योग: वृद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 08-03 बजे तक, तदन्तर धु्रव नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: राजयोग नामक शुभ योग सूर्योदय से अपराह्न 03-28 बजे तक तथा सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि शुभ योग रात्रि 11-18 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक है।


करण : बव नामकरण अपराह्न 03-28 बजे तक, तदन्तर बालव व कौलवादि करण क्रमश: हैं।


व्रतोत्सव: आज सत्य व्रत, भागवत सप्ताह व गोत्रि रात्रि व्रत समाप्त, पंचक, संन्यासियों का चार्तुमास पूर्ण, मेला गोगा मेड़ी हनुमानगढ़ व बाबा मालकेत (लोहार्गल) 24 कोसी परिक्रमा पूर्ण, गुरु अमरदास पुण्य दिवस, पूर्णिमा व पौष्ठपदी श्राद्ध, पितृ पक्ष व महालय श्राद्ध प्रा. तथा प्रतिपदा का श्राद्ध है।

चंद्रमा: चंद्रमा मीन राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि।


ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: सायं 07-47 बजे पर बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश।


शुभ मुहूर्त: आज प्रसूतिस्नान, अन्नप्राशन, नामकरण, कूपारम्भ, हलप्रवहण व विपणि-व्यापारारम्भ के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में तथा विवाह का रेवती नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।


दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल (मध्यममान से): प्रात: 10-30 बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: इनके नाम (दू, थ, झ, ञ, दे, दो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मीन है। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। रात्रि 11-18 बजे तक जातकों का जन्म लोहपाद से, तदन्तर जन्मे जातकों का स्वर्णपाद से है। दोनों ही शुभ नहीं होते। सामान्यत: ये जातक सुन्दर, पराक्रमी, साहसी, बुद्धिमान, शत्रुजित, दानी, धर्मपरायण, अध्ययनशील, ज्यादातर शिक्षक, पत्रकार, परामर्शदाता, कवि व लेखक आदि हो सकते हैं। इनका भाग्योदय 27 या 31वें वर्ष में होता हैं। मीन राशि वाले जातकों की व्यावसायिक व नौकरी आदि की स्थिति प्रगतिदायक और उत्साहवर्धक रहेगी।