
ashok gehlot
जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन की रोशनी में राज्य सरकार 20 अप्रेल को मॉडिफाइड लॉकडाउन की तैयारी कर रही है। राज्य की जनता 20 मार्च से कभी शटडाउन, जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन में जी रही है। ठीक एक माह बाद उम्मीदों भरा कदम सरकार के लिए कम चुनौतीपूर्ण नहीं है। बगैर पूरी तैयारी और योजना के इसे लागू किया गया तो जनता की 1 माह की तपस्या और सरकार की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
मॉडिफाइड लॉकडाउन में उद्योगों का संचालन शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी, लेकिन अभी यह तय होना बाकी है कि कंटेनमेंट जॉन हॉटस्पॉट में केवल कर्फ्यू ग्रस्त इलाका शामिल करें या संपूर्ण म्युनिसिपल इलाका। इस मामले में रीको और उद्योग विभाग अलग-अलग प्लान बना रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कंटेनमेंट इलाका तय होगा। यदि म्युनिसिपल एरिया को इस जोन में शामिल करते हैं तो जयपुर शहर में एक भी औद्योगिक इकाई का संचालन नहीं होगा। इस बीच यह जरूर तय हो गया है कि गाइडलाइन के तहत सभी औद्योगिक क्षेत्रों में इकाइयां संचालित हो सकेगी। अफरा-तफरी से बचने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए 2 लेयर मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जा रहा है। इसमें पहली लेयर में संबंधित रीको और उद्योग निदेशालय की टीम होगी। दूसरी में इंसीडेंट कमांडर, डीएम, एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार होंगे।
ट्रांसपोर्ट: लोक परिवहन पर दारोमदार
— परिवहन पूर्णता बंद रहेगी, लेकिन कोरोना फ्री इलाकों में सार्वजनिक परिवहन को सशर्त अनुमति दी जाएगी।
— वाहनों में सीटों पर कम यात्री बैठाने के निर्देश दिए जाएंगे
— जयपुर में सिर्फ बाहरी इलाकों में परिवहन सेवा शुरू हो सकती है
— जेसीटीएसएल की बसों में सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी
— कैब में भी शुरुआती दिनों में एक से अधिक यात्री नहीं बैठेंगे
— शेयरिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी
बड़ी चुनौती
शहर की बड़ी आबादी सार्वजनिक परिवहन सेवा पर निर्भर है। भीड़ को अनुशासित रखना होगा।
यहां अभी नहीं होगी कोई तैयारी
— सार्वजनिक वितरण प्रणाली : पीडीएस के तहत राशन दुकानों पर अनियमितता देखी जा रही है। आखिर विभाग ने अंतर जिला राशन लेने की सुविधा ही रोक दी।
— सरकारी कार्यालय : सरकारी कार्यालय भी 20 अप्रेल से खुलेंगे। यहां 50% कार्मिकों को ही बुलाने और अन्य को वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था रखी जाएगी।
— बाजार शोरूम : जहां जहां कर्फ्यू नहीं है वहां लॉकडाउन के दौरान भी जरूरी दुकानें खोली जा रही है। जहां कोरोना पोजिटिव नहीं है वहां बाजार खोले जाएंगे।
Published on:
17 Apr 2020 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
