गौरतलब है कि सुलभ शौचालय का उद्घाटन नहीं हुआ है, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पार्षद पति का कहना है कि अभी भी शौचालय में लाइट का काम होना बाकी है और आगे निगम के मुखिया से उद्घाटन के लिए समय मांगा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह सुलभ शौचालय बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी इसे उपयोग के लिए इसलिए नहीं खोला गया कि इसका उद्घाटन नहीं हुआ।