15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां सीढियों पर 2 माह की बच्ची का भ्रूण मिलने से मची सनसनी

राजस्थान में यहां सीढियों पर 2 माह की बच्ची का भ्रूण मिलने से मची सनसनी  

less than 1 minute read
Google source verification
Girl Fetus Found on stairs

Girl Fetus Found on stairs

सवाईमाधोपुर।

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में एक बालिका का भ्रूण मिलने से सनसनी मच फ़ैल गई। प्रदेश में यह भ्रूण मिलने की पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार भ्रूण मिल चुके है। सरकार के भ्रूण हत्या अपराध करार देने के बाद भी ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।

हाल ही राजस्थान के सवाईमाधोपुर में जिला मुख्यालय के पास बुधवार सुबह करीब दस बजे हम्मीर ब्रिज की सिढियों के पास करीब दो माह की बालिका का भ्रूण मिलने की सूचना के बाद जिलें में सनसनी फैल गई। जिला मुख्यालय में हम्मीर ब्रिज की सिढियों के पास भ्रूण मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय थाना पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने तुरंत मौका मुआयना कर भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि सुबह करीब पौने दस बजे हम्मीर ब्रिज पर भ्रूण होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर जाकर भ्रूण अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले की जांच आगे की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग