11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुगाड़ खराब होने का उलाहना देना पड़ा भारी, बेटी का लग्न लेकर जा रहे परिजनाें से मारपीट कर छीन ले गए जेवर

बेटी का लग्न लेकर जा रहे थे परिजन, मारपीट कर छीन ले गए जेवर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Ravi Mathur

•

Updated: 9 May 2018, 1:04 PM IST

Looted Cases

बढने लगे हैं लूटपाट के मामले

बामनवास. बेटी की लग्न लेकर जा रहे परिजनों को जुगाड़ खराब होने का उलाहना देना उस समय भारी पड़ गया जब जुगाड़ चालक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर कीमती जेवर छीन लिए। मौके पर पहुंची अमावरा चौकी पुलिस ने परिजनों को गंतव्य तक पहुंचाया। पुलिस के अनुसार घटना 5 मई की रात आठ बजे की है।

रिवाली निवासी भरतलाल बैरवा अपनी बेटी का लग्न लेकर शाम को गढ़मोरा जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने रिवाली निवासी धारा सिंह पुत्र भरतलाल गुर्जर का जुगाड़ 700 रुपए में किराए पर बुक किया। रिवाली से निकलते ही नई बस्ती स्थित पेट्रोल पम्प पर चालक ने डीजल लेने के लिए जुगाड़ को खड़ा किया, लेकिन डीजल लेने के बाद जुगाड़ काफी देकर तक स्टार्ट नहीं हुआ। इस पर भरत लाल आदि ने इसका उलाहना देकर दूसरा जुगाड़ मंगवाने की बात कही।

कुछ देर बाद उन्होंने 650 रुपए में मदन कुम्हार का जुगाड़ भी इसके लिए तय कर लिया, लेकिन जुगाड़ चालक धारा सिंह को यह नागवार गुजरा। उसने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया तथा जुगाड़ में बैठे लोगों को अपमानित व मारपीट कर घायल कर दिया। उनके पास से 72 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण छीन लिए। पीडि़त भरतलाल बैरवा ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें धारा सिंह, राकेश गुर्जर, संतोष, पायलट, भरतलाल, मदन, अमीन एवं रूपसिंह गुर्जर को नामजद किया गया है।


तीन गिरफ्तार
वजीरपुर. सट्टे की खाईवाली करते तीन जनों को पुलिस ने सोमवार को शाम गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मठ गांव से विक्रम, रामराज, विजय कुमार निवासी मेडी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 हजार 140 रुपए बरामद किए हैं। कार्रवाई में पुलिसकर्मी पुरुषोत्तम शर्मा, सुरेंद्र सिंह व उधम सिंह भी शामिल थे।