15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त का कोरोना में निधन होने पर राजस्थान के इस बीजेपी एमएलए ने दोस्त की बेटी की शादी में भरा 11 लाख का मायरा, खूब रोई दुल्हन

मामला राजस्थान के टोंक जिले का है और हम बात कर रहे हैं बीजेपी से एमएलए कन्हैया लाल चौधरी की।

2 min read
Google source verification
bjp_mla_tonk.jpg


जयपुर
कोरोना में दोस्त की मौत होने के बाद उनके एमएलए दोस्त ने उनका असली दोस्त होने का फर्ज निभाया। पिता की मौत के बाद बेटी की शादी हुई तो एमएलए दोस्त मामा बन गए और एन वक्त पर रुपयों से भरा बैग लेकर बेटी के घर जा पहुंचे। 11 लाख रुपए का मायरा भर दिया। उसके बाद सभी भावुक हो गए। दुल्हन और उसके पिता के दोस्त, जो कुछ देर पहले ही उसके मामा बने थे.... दोनो गले लगकर खूब रोये। वहां मौजूद लोग भी अपनी आखें नम होने से नहीं रोक सके। मामला राजस्थान के टोंक जिले का है और हम बात कर रहे हैं बीजेपी से एमएलए कन्हैया लाल चौधरी की।

चौधरी टोंक के मालपुरा - टोडारायसिंह विधानसभा सीट से बीजेपी एमएल हैं। चौधरी और उनकी ही पार्टी के साथी राजनारायण पारीक के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनो का एक दूसरे के घर आना जाना था और पार्टी की बैठकों में भी दोनो साथ ही हिस्सा लेते थे। चौधरी ने कहा कि पारीन सिर्फ अच्छे दोस्त थे बल्कि पार्टी मे भी उनकी अच्छी पकड थी। उनका साथ हमेशा याद रहने वाला है।

लेकिन यह दोस्ती अधिक दिन नहीं चल सकी। कोरोना के कारण राजस्थान में हजारों मौतें हुई। कोरोना में ही साल 2021 में राजनारायण पारीक की मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड टूटा। परिवार ने खुद को संभाला और पारीक के खास दोस्त चौधरी ने भी परिवार को संबल दिया। पारीक ने अप्रेल 2021 में साथ छोड़ दिया था।

पारीक के जाने के बाद चौधरी का लगातार पारीक के परिवार से संपर्क रहा। अब उनकी बेटी मानसी की शादी का समय आया तो तो एमएलए चौधरी ने मामा का फर्ज बखूबी निभाया। वे अपनी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को लेकर मानसी के घर पहुंचे और रुपयों से भरा बैग थाल में खाली कर दिया। वहां मौजूद लोग चैंक गए। उनके ऐसा करने के बाद वहां मौजूद अन्य बीजेपी नेताओं और लोगों ने भी करीब पौने दो लाख रुपए थाल में जमा कर दिए। बेटी का लाखों रुपयों का मायरा भर चैधरी ने मानसी का गले लगा लिया। विधायक के इस नेक काम के चर्चे पूरे जिले में हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि मैने ऐसा कुुछ नहीं किया बस दोस्त होने का फर्ज भर निभाया है.....।