1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉप १० की लिस्ट में राजस्थान का एक भी पुलिस थाना नहीं, विभाग जुटा खामियां ढूंढने में

देश के टॉप 10 थानों में राजस्थान का एक भी नहीं,कार्य के अलावा कई बिंदुओं पर चुने थाने,क्या कमियां रह गई राजस्थान के थानों में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Jain

•

Updated: 16 Jan 2018, 1:05 PM IST

top 10 police station

जयपुर .
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कार्य और आमजन की सुविधाओं को देखते हुए देश के टॉप 10 थानों की सूची जारी की है। इसमें राजस्थान का एक भी थाना शामिल नहीं है। सूची जारी होने के बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो अपने थानों की कमियां तलाशने में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक, ब्यूरो ने गृह मंत्रालय से संपर्क कर चुने गए थानों को किन-किन कार्यों के आधार पर नंबर देने की सूची भी मांगी है। इससे राजस्थान के थानों में भी उसी तर्ज पर सुधार किया जा सके। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने छह माह पहले देश के टॉप 10 थानों को चुने जाने की घोषणा की थी।


आमजन की सुनवाई भी बड़ा बिंदु


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टॉप १० जो थाने चुने गए हैं, उनमें थाने की कार्यप्रणाली तो शामिल है ही, साथ में वहां आने वाले फरियादियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। उनके बैठने की क्या व्यवस्था, उनसे वार्तालाप का तरीका कैसा है। थाने की साफ सफाई कैसी है। छतों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पुलिसकर्मियों की वर्दी सहित कई अन्य आमजन की सुविधा से जुड़े बिंदुओं को दे ाते हुए टॉप 10 थानों का चुनाव किया गया है।

राजस्थान में 790 थानों में वर्ष2017 के टॉप 10 थाने
कोटा सिटी
बारां
प्रतापगढ़
कोटा सिटी
उदयपुर
झालावाड़
बारां
कोटा ग्रामीण


जयपुर कमिश्नरेट के टॉप 10 थाने
संजय सर्किल
जालूपुरा
सिंधीकै प
सुभाष चौक
कोतवाली
भट्टा बस्ती
नाहरगढ़
शास्त्री नगर
हरमाड़ा
विश्वकर्मा

देश के टॉप 10 थानों के नाम
थाना ----------------------जिला -------------------------राज्य
आरएसपुरम -------------- कोय बटूर ------------------------- तमिलनाडु
पंजागुटा ------------------हैदराबाद ------------------------- तेलगांना
गुड बा-------------------लखनऊ --------------------------उत्तर प्रदेश
धूपगुडी-------------------जलपाईगुडी ---------------------- पश्चिम बंगाल
केचार अन्नानगर-------------चैन्नई -----------------------------तमिनाडु
बनभूलपारा----------------नैनिताल ----------------------------उत्तराखंड
घिरोट -------------------मैनपुरी------------------------------उत्तर प्रदेश
ऋषीकेस -----------------देहरादून -----------------------------उत्तराखंड
बालापटन -----------------कन्नूर -------------------------------केरल
कीर्ति नगर ---------------- दिल्ली ----------------------------------------दिल्ली यूटी

-----वर्जन----
केन्द्रीय सरकार ने टॉप १० थानों की सूची जारी की है। इसमें राजस्थान का एक भी थाना शामिल नहीं है। केन्द्र गृह मंत्रालय से सूची मांगी गई है। लिस्ट आने के बाद मंथन किया जाएगा। उसी तर्ज पर थानों में सुधार किया जाएगा।पंकज चौधरी, एसपी, एससीआरबी