22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में मिले युवक युवती, अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार मामला दोनों के बीच प्रेम संबंध का है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jan 15, 2018

आगरा। शाहगंज क्षेत्र के बाहर खंबा के पास रेल लाइन के सहारे एक युवक युवती लहूलुहान हालत में मिले। सूचना मिलते ही थाना शाहगंज पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ का फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायल युवक युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला दोनों के बीच प्रेम संबंध का है।

मिली थी सूचना
थाना शाहगंज के बारह खंबा के पास लाइन के सहारे एक युवक युवती गंभीर रुप से घायल हालत में मिले। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन में घायल युवक युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक-युवती को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -

बुजुर्ग शातिरों ने किसान के घर की थी डकैती


ललितपुर के हैं रहने वाले
पुलिस को युवक-युवती के पास से एक बैग मिला, जिसमें आई कार्ड के सहारे युवक-युवती की शिनाख्त हुई। युवक-युवती की पहचान अखिलेश ओर वैष्णवी ललितपुर निवासी के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो अखिलेश और वैष्णवी के बीच में प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया रेलवे ट्रैक पर एक युवक युवती के कटे होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक और युवती को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें -

नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन में ये रहा खास

पत्रिका अभियानः हेल्दी वेंडर-हेल्दी फूड..,वेंडर के सामने ये बड़ी मजबूरी