2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राजस्थान में नवाचार… क्रूज टूरिज्म

Tourism Department Rajasthan जयपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब प्रदेश में क्रूज टूरिज्म की तैयारी शुरू हो गई है। Cruise tourism इसके लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग का मुख्य फोकस चम्बल नदी पर पर्यटकों के लिए क्रूज शिप संचालन करने पर है।

Google source verification

Tourism Department Rajasthan जयपुर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब प्रदेश में क्रूज टूरिज्म की तैयारी शुरू हो गई है। Cruise tourism इसके लिए पर्यटन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग का मुख्य फोकस चम्बल नदी पर पर्यटकों के लिए क्रूज शिप संचालन करने पर है। इसके साथ ही प्रदेश की अन्य बड़ी झीलों, तालाबों पर हाऊस बोट संचालन की भी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का तर्क है कि क्रूज टूरिज्म से प्रदेश में पर्यटन के नए क्षेत्रों का विकास होगा, वहीं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

पर्यटन विभाग का प्रदेश में सैलानियों की संख्या बढ़ाने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों पर मुख्य फोकस है। इसके लिए क्रूज टूरिज्म पर काम शुरू कर दिया गया है। चम्बल नदी पर क्रूज शिप संचालन करने और झीलों, तालाबों पर हाऊस बोट संचालन को लेकर विभाग ने अधिकारियों को अलग—अलग जिम्मेदारी भी सौंपी है।

पर्यटन मंत्री देख चुके प्रजेंटेशन…
क्रूज टूरिज्म की तैयारी के बीच पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह पिछले दिनों इसका प्रजेंटेशन भी देख चुके है। हेरिटेज रिवर जर्नीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इसका प्रजेेंटेशन दिया गया। इसके बाद पर्यटन मंत्री विभाग के अधिकारियों को क्रूज टूरिज्म की तैयारियां तेज करने के निर्देश भी दे चुके है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो हेरिटेज रिवर जर्नीज प्राइवेट लिमिटेड इसका प्रपोजल बनाकर देंगी, उसके बाद इस पर काम शुरू होगा। हालांकि इस कंपनी ने अभी प्रपोजल नहीं बनाकर सौंपा है।

विभाग का तर्क….
देश में गंगा नदी सहित अन्य प्रमुख नदियों एवं जल क्षेत्रों में इस तरह के क्रूज शिप चलाये जा रहे है। इससे उन क्षेत्रों में पर्यटन विकास एवं रोजगार के लिए नई सम्भावनाएं खुली है। राजस्थान में भी इसी तर्ज पर चम्बल नदी और अन्य प्रमुख झीलों, तालाबों आदि में क्रूज शिप तथा हाऊस बोट चलाए जाने के प्रयास शुरू किए गए है।

ठेके पर चलाएंगे क्रूज..
विभाग के अधिकारियों की मानें तो क्रूज को ठेके पर संचालित किया जाएगा। विभाग ने कई जगहों पर बोट भी ठेके पर चला रखी है। उसी की तर्ज पर क्रूज भी ठेके पर ही संचालित की जाएगी।