6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात नियमों की पालना, सोशल मीडिया पर निगरानी और नशे के खिलाफ सख्ती के निर्देशकावड़ यात्रा व त्योहारों को लेकर बैठक, कानून व्यवस्था पर जोर

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
टोडारायसिंह. आगामी त्योहारों एवं कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना परिसर में सीएलजी की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मोटरसाइकिलों पर रेडियम से नाम लिखवाने अथवा आपत्तिजनक पोस्टर लगाने को भी गैरकानूनी बताते हुए इससे बचने की अपील की।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध अफीम, गांजा, चरस एवं एमडी ड्रग्स की बिक्री, अवैध बजरी परिवहन, बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टरों के संचालन तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। बाल वाहिनी अभियान के तहत भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट, अवैध हथियारों के प्रदर्शन वाले फोटो या वीडियो तथा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। धार्मिक स्थलों के बाहर आपत्तिजनक नारेबाजी एवं माहौल बिगाड़ने वाले गीत बजाने पर भी सख्ती बरतने की बात कही गई। बैठक में तहसीलदार विनोद शर्मा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा तथा सदस्य उपस्थित रहे।