5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
स्मार्ट सिटी के काम से परेशान हुए व्यापारी…चौड़ा रास्ता का बीच में छोड़ चांदपोल में शुरू कर दिया काम…चार साल में एक भी हिस्सा नहीं हो सका स्मार्ट
Play video

स्मार्ट सिटी के काम से परेशान हुए व्यापारी…चौड़ा रास्ता का बीच में छोड़ चांदपोल में शुरू कर दिया काम…चार साल में एक भी हिस्सा नहीं हो सका स्मार्ट

स्मार्ट सिटी के काम से परेशान हुए व्यापारी...चौड़ा रास्ता का बीच में छोड़ चांदपोल में शुरू कर दिया काम...चार साल में एक भी हिस्सा नहीं हो सका स्मार्ट
Google source verification

अभी तक किशनपोल में स्मार्ट सिटी काम पूरा नहीं हुआ है…..वहीं दूसरी ओर चांदपोल में बेरिकेडिंग लगना शुरू हो गया…..इस पर चौड़ा रास्ता में काम को बीच में ही छोड़ दिया गया है….जिसकी वजह से व्यापारी खासे परेशान है……शहर को स्मार्ट बनाने का काम बीते चार साल से चल रहा है लेकिन अभी तक राजधानी का कोई भी हिस्सा पूरा नहीं हो सका है…..जिस पर एजेंसियां एक हिस्से में काम हुए बिना ही दूसरे हिस्से में काम शुरू कर रहे हैं जिसका खामियाजा पूरे शहर को उठाना पड़ रहा है….करीबन तीन महीने पहले चौड़ा रास्ता में बल्लियां लगाकर रंगरोगन का काम शुरू किया गया…..दुकान 146 से 160 तक की दुकानों के बाहर प्रशासन ने बल्लियां और फन्टे बांधे थे….लेकिन इसके बाद काम रोक दिया गया…… जिससे बरामदे पर चलने वाले रहागीरों, ग्राहकों और पर्यटकों को चलने में परेशानी आ रही है…… कई बार चलते -चलते रहागीर बल्लियों से टकरा भी जाते है….इसी के साथ दुकानों के बाहर लिखे हुए काम भी मिटा दिए गए……जगह जगह लग रहे जाम अव्यवस्थित यातायात की वजह से व्यापारी और राहगीर परेशान है