10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 आरपीएस अधिकारियों के तबादलें

भरत मीणा को एडिशनल डीसीपी दक्षिण, सैयद मुस्तफा अली जैदी को एडिशनल डीसीपी यातायात
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Aug 06, 2021

60 आरपीएस अधिकारियों के तबादलें

60 आरपीएस अधिकारियों के तबादलें

काफी दिनों से चल रहे इंतजार के बाद एडिशनल एसपी की तबादला सूची आ गई। गृह विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 60 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार सैयद मुस्तफा अली जैदी को अतिरिक्त उपायुक्त यातायात, सतवीर सिंह को एएसपी एटीएस, अनिल राव को आरपीए, करण शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सतर्कता, भरत मीणा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण, रामप्रकाश मीणा एएसपी सिविल राइट्स लगाया हैं। दीप्ति जोशी एएसपी महिला अपराध अनुसंधान, तृप्ति विजयवर्गीय एएसपी सीआईडी सिविल राइट्स, देशराज यादव डिप्टी कमांडेंट पांचवी बटालियन, भूपेंद्र सिंह यादव एएसपी आरपीए, रानू शर्मा एएसपी लीव रिजर्व पुलिस दूरसंचार, सीमा भारती एएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल, रामेश्वर प्रसाद दारिया एएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल, सुनील कुमार शर्मा एएसपी राज्य मेला प्राधिकरण, हिम्मत सिंह एएसपी सीआईडी सीबी डाबरी सेल, अवनीश कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व, सुमन चौधरी एएसपी हाइवे ट्रेफिक और रेवतदान एएसपी अपराध एवं सतर्कता जयपुर रेंज लगाया गया है।