8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Venus Retrograde Today : आज से 42 दिन शुक्र वक्री, जानिए मेष से मीन तक पर क्या होगा प्रभाव

Venus Retrograde Today : सावन अधिकमास में ग्रहों के राजकुमार बुध और भौतिक सुख के कारक शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
 Transit Venus Retrograde For 42 Days From Today, Know Effect On libra-scorpio-sagittarius-capricorn-aquarius-pisces Zodiac Signs

Venus Retrograde Today : सावन अधिकमास में ग्रहों के राजकुमार बुध और भौतिक सुख के कारक शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। रविवार सुबह 7.05 बजे शुक्र ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश होगा। जिसके बाद शुक्र अलग-अलग राशि में 42 दिन वक्री रहेंगे। इस दौरान शुक्र ग्रह तीन अलग-अलग स्थितियों से गुजरेगा। ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ कई परिणाम बेहतर होंगे।

यह रहेगा असर
पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बुध ग्रह मंगलवार अलसुबह 4.30 बजे कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान सिंह राशि में एक साथ तीन ग्रह विराजमान रहेंगे। वर्तमान में मंगल सिंह राशि में हैं। रविवार को शुक्र और मंगलवार को बुध भी सिंह राशि प्रवेश कर जाएंगे। जिससे शनि से समसप्तक योग का निर्माण होगा। इससे तेज बारिश, प्राकृतिक आपदा, भूकंप आदि से जन, धन की हानि होने की आशंका है। पांच अगस्त को शुक्र पश्चिम दिशा में अस्त होगा। जिसके बाद मौसम में परिवर्तन के साथ ही आमजन के वैभव में वृद्धि होगी। सात अगस्त को शुक्र सिंह राशि को छोड़कर कर्क राशि में वक्री रहेंगे।


व्यापार होगा मजबूत

ज्योतिषाचार्य पं. घनश्याम शर्मा ने बताया कि ग्रहों में बुध का बेहद ही अहम स्थान है। नवग्रहों में राजकुमार होने के साथ ही बुद्धि, व्यापार, वाणी, त्वचा धन का कारक है। बुध और शुक्र के इस बदलाव से मौसम में सबसे ज्यादा असर रहेगा। इसके साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में देश की साख ओर मजबूत होगी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग