आदेश के तहत साधारण बसों में प्रति यात्री 95 पैसे प्रति किमी, एक्सप्रेस/मेल बसों में 1 रुपए प्रति किमी, सेमी डीलक्स बसों में 1.10 रुपए प्रति किमी, डीलक्स बसों में 1.70 रुपए प्रति किमी और एसी बसों में प्रति यात्री 2.50 रुपए प्रति किमी तक बढ़ोतरी की जा सकेगी। वहीं न्यूनतम 5 किमी के लिए व्यस्क यात्री से सिर्फ 5 रुपए और बच्चों से 2.50 रुपए किराया लिया जाएगा।