कुछ समय बाद जब युवती अपने पिता के लिए खेत में खाना लेकर जा रही थी, तो रास्ते में आरोपी ने रोक लिया। वह बातचीत के लिए दबाव डालने लगा। मना करने पर आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर युवती की गर्दन पर रख दिया और फिर सिर, गर्दन, कंधे, पेट, पीठ, हाथ और सीने पर कई वार कर दिए। युवती की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। वहीं, घटना के बाद आरोपी ने भी मौके पर ही विषाक्त खा लिया।