वीडियो में बिहार से आया युवक ट्रेनी मांझी ने बताया कि वह जमुई तहसील के अचहरी गांव का रहने वाला है। अचानक उसके बैंक खाते में 10.5 अरब रुपए क्रेडिट हो गए। जिससे वही नहीं आस-पास के लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। वह यहां गंगापुरसिटी में 20 दिन पहले मजदूरी करने आया था। यहां अस्पताल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में वह काम करता है।