5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Video : खातीपुरा तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
Play video

Video : खातीपुरा तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

ट्रक दो क्रेनों की सहायता से लगभग चार घंटे बाद हटाया जा सका।
Google source verification

जयपुर। खातीपुरा तिराहे पर मंगलवार तडके 4:30 बजे सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक झोटवाड़ा की तरफ से आ रहा था। अचानक बाइक सवार सामने आ गया जिसे बचाने के चलते चालक ने ट्रक डिवाइडर पर चढा दिया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद रास्ता जाम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाने की मशक्कत की। लेकिन ट्रक दो क्रेनों की सहायता से लगभग चार घंटे बाद हटाया जा सका।