11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चन्दलाई-बरखेड़ा टोल प्लाजा के पास आग का गोला बना ट्रेलर, देखें वीडियो

क्षेत्र में चन्दलाई-यारलीपुरा टोल प्लाजा के पास चाकसू कट के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे बजरी के ट्रक व ट्रेलर में टक्कर हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
truck and trailer collision in Yarlipura Toll Plaza Shivdaspura jaipur

बाड़ापदमपुरा/जयपुर। क्षेत्र में चन्दलाई-यारलीपुरा टोल प्लाजा के पास चाकसू कट के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे बजरी के ट्रक व ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। देखते देखते ही पूरा ट्रेलर जलकर राख हो गया। ट्रक में चालक की सूझबूझ से आग लगने से बच गई। ट्रेलर में आग लगने पर चालक ने कूद कर जान बचाई। इसके बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी अनुसार चन्दलाई-बरखेड़ा टोल प्लाजा के पास चाकसू कट पर टोंक से बजरी से भरा हुआ ट्रेलर आ रहा था। जयपुर से इलेक्ट्रोनिक सामान से भरा ट्रक भी कट से चाकसू की तरफ निकल रहा था। चाकसू कट के घुमाव पर दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान बजरी से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में जा पहुंचा। इसके बाद डीजल पाइप फटने से इंजन में आग लग गई। जिसके बाद देखते-देखते ही टे्रलर आग का गोला बन गया। सूचना पर शिवदासपुरा पुलिस और चाकसू नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

वाहनों की लगी कतार
चाकसू कट पर हुए ट्रेलर व ट्रक की भिड़ंत के बाद नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ एक किलोमीटर दूर तक जाम लग गया। घटना के बाद चालकों ने वाहनों को ट्रेलर से दूर रोक लिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आग बुझाने के बाद क्रेन की सहायता से ट्रेलर का साइड में करवाकर शिवदासपुरा पुलिस ने यातायात सुचारु करवाया।

टोल प्लाजा पर नहीं दमकल
चन्दलाई -यारलीपुरा टोल प्लाजा पर निर्माण करने वाली कम्पनी का ध्यान सिर्फ टोल वसूली पर है। 2013 से आज तक टोल पर दमकल की व्यवस्था नहीं की है। जिससे वाहनों में आग लगने पर चाकसू नगरपालिका की उमकल के भरोसे आग बुझानी पड़ती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग