15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

राजधानी जयपुर में रविवार सुबह एक ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर में ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

जयपुर में ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह एक ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। मामला सोडाला इलाके का है। जहां सोडाला सर्किल पर एक ट्रक खड़ा था। ट्रक में से एक गोदाम में अनाज खाली किया जा रहा था। तभी अचानक ट्रक में आग की लपटे उठने लगी। जिसे देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि ट्रक में एक सिलेंडर रखा था। जो फटने से बच गया। वही अनाज की करीब तीन सौ बोरी जल गई। जिसकी वजह से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

सूचना मिलने पर सोडाला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की सहायता से करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। वही अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

आग के कारण यातायात को किया डायवर्ट...

सोडाला सर्किल पर ट्रक में आग लगने के बाद एक तरफा यातायात बंद कर दिया गया। इस दौरान दूसरी तरफ से यातायात को डायवर्ट किया गया। करीब आधा घंटे में आग बुझाई गई। जिसके बाद यातायात वापस सुचारू किया गया।