21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस में जा घुसा ट्रेलर, 12 लोगों की मौत

Road Accident in Bharatpur Rajasthan: राजस्थान से सवेरे सवेरे सबसे बड़ी खबर सामने आई है। तड़के हुए एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
acc.jpg

Road Accident in Bharatpur Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले के नदबई इलाके में नेशनल हाइवे पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि नबदई इलाके में हंतरा पुलिया के नजदीक बुधवार तड़के हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस जिसमें सवारियां थीं, सड़क किनारे खड़ी थी। तभी हाइवे पर सर्विस लेन के नजदीक खड़ी बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिनको भरतपुर के आरबीएम में अस्पताल में इलाके के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में 57 यात्री सवार थे जो गुजरात के भावनगर से मथुरा वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना इलाके में हंतरा पुलिया के पास बस डीजल पाइप लीकेज होने के कारण खराब हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। ट्रेलर तेज गति में था। हादसे में बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव भरतपुर के आरबीएम में अस्पताल में रखवाए हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी भरतपुर में इसी तरह से बड़ा हादसा हुआ था।