7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET Re-Exam: जयपुर के 103 केंद्रों पर सख्त चेकिंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद मिली एंट्री, DM ने खुद संभाली मॉनिटरिंग

NEET Re-Exam: जयपुर में री-नीट परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 24 आरएएस अधिकारियों को तैनात किया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर, सीआरपीएफ और पुलिस जवान मुस्तैद रहे।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 21, 2026

NEET Re-Exam Today

NEET Re-Exam Today (Patrika Photo)

NEET Re-Exam 2026: जयपुर: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को आयोजित होने वाली री-नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां की थी। जिले के 103 परीक्षा केंद्रों पर 37,108 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने थे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं रही।

जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिले में बनाए गए 103 परीक्षा केंद्रों में 84 राजकीय और 19 निजी संस्थान शामिल हैं। इनमें 25,900 अभ्यर्थी राजकीय और 11,208 अभ्यर्थी निजी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दिए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर-पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा को जिला नोडल अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अशोक चंद्र शर्मा को जिला पुलिस नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त आयुक्त-द्वितीय प्रवीण कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल एवं होमगार्ड तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमैट्रिक सत्यापन और जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुआ पेपर

परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जयपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। जिला कलेक्टर संदेश नायक खुद पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग किए, जबकि एडीएम ईस्ट नरेंद्र वर्मा को इसका जिला नोडल अधिकारी बनाया गया। प्रशासन ने सुरक्षा और उड़नदस्ते के तौर पर 24 आरएएस (RAS) अधिकारियों को फ्लाइंग ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया। हर चार परीक्षा केंद्रों पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी रही।

सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, ये निर्देश ध्यान में रखें

  • समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • अनिवार्य दस्तावेज साथ रखें।
  • अभ्यर्थी एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज साथ रखें।
  • ड्रेस कोड का पालन करें।
  • प्रतिबंधित सामान बिल्कुल न लाएं।
  • बायोमैट्रिक जांच और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

कंट्रोल रूम बनाया

  • परीक्षा तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
  • समयः दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे
  • प्रवेशः सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक
  • कुल परीक्षा केंद्र: 103
  • राजकीय केंद्र: 84
  • निजी केंद्र: 19
  • कुल अभ्यर्थी: 37,108
  • राजकीय केंद्रों परः 25,900 अभ्यर्थी
  • निजी केंद्रों परः 11,208 अभ्यर्थी
  • सुरक्षा व्यवस्थाः पुलिस, होमगार्ड, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन और जैमर
  • कंट्रोल रूमः कलक्ट्रेट कक्ष संख्या-116 हेल्पलाइन: 0141-2206699

पुलिस का सख्त सुरक्षा घेरा

री-नीट (यूजी) परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जयपुर पुलिस ने 103 परीक्षा केंद्रों पर करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। नकल व धांधली रोकने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रत्येक चार केंद्रों पर एक डिप्टी एसपी निगरानी करेंगे।

डीएसटी और सीएसटी टीमों को कोचिंग संस्थानों व मेडिकल कॉलेजों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. राजीव पचार ने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।