
अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर लूट (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर। विश्वकर्मा से दिल्ली जा रहे एक ट्रक को फिल्मी अंदाज में रोककर तीन-चार बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत का कुरियर का सामान लूट लिया। इस संबंध में पीड़ित चालक नै विश्वकर्मा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ट्रक में कूरियर का सामान लदा था।
बिहार निवासी चालक कन्हैयादास ने बताया कि, 16 अगस्त की रात को वह विश्वकर्मा स्थित एक कंपनी से कूरियर का सामान ट्रक में भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वह अजमेर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर चढ़ने के बाद करीब 2 किलोमीटर चला, तभी पीछे से आए एक ट्रक ने ओवरटेक किया।
पीड़ित चाल ने बताया की ओवरटेक करने वाले ट्रक का चालक उसके वाहन को लगातार साइड दबाने लगा। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका से उसने ट्रक रोक दिया। तभी ओवरटेक करने वाले ट्रक से तीन-चार बदमाश उतरे और उसके केबिन में चढ़ गए।
इस दौरान बदमाश ट्रक ड्राइवर के मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और करीब 6 किलोमीटर आगे वनपाल ऑफिस के पास सर्विस रोड पर वाहन को ले गए। वहां उसके ट्रक को रोककर पीछे अपना ट्रक लगा दिया और सामान उसमें भर लिया।
पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने ट्रक की स्टेपनी भी उतार ली। साथ ही उसका मोबाइल, पर्स और एटीएम छीनकर धमकी देकर एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया और फरार हो गए।
Updated on:
20 Aug 2025 08:47 am
Published on:
20 Aug 2025 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
