
,,,,
राजस्थान के सामोद पुलिस थाना इलाके में चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे पर बांसा खाल्डा में शनिवार देर शाम करीब 8 दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में 12 जने से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला, जिन्हें शहर के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रैफर कर दिया। घायलों में दो-तीन जनों की स्थिति ज्यादा गंभीर रही।
जाटावाली चौकी के सहायक उपनिरीक्षक विष्णु कुमार ने बताया कि चौमूं चंदवाजी स्टेट हाईवे पर बांसा खाल्डा में दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें एक कार में यूपी निवासी और दूसरी कार में दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों कारों में 12 जने से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से शहर के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक एक कार में यूपी के महरोली निवासी अखलेश, सुनील दुबे, मुकेश कुमार, बबली, मीनू देवी और तीन बच्चे घायल हुए हैं। हालांकि दूसरी कार में सवार घायलों के नाम-पते की देर रात तक जानकारी नहीं लग पाई है।
आगे के हिस्से चकनाचूर हुए, फंसे सवार
हादसे के दौरान दोनों कारों के बीच भिडंत इतनी तेज थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से चकनाचूर हो गए और सवार लोग फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बडी मशक्कत के बाद कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और निजी वाहनों व एंबुलेंस से चौमूं अस्पताल में पहुंचाया।
निजी अस्पताल में नहीं किया उपचार
इधर, हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए चौमूं शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों की हड़ताल के चलते इमरजेंसी बंद रही और वापस लौटना पड़ा। इसके बाद घायलों को शहर के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया।
जाम में फंसे रहे वाहन
हादसे के बाद हाइवे पर करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के हाईवे पर खड़े रहने से दोनों तरफ करीब एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। बाद में टोलकर्मियों ने टोल की क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जाटावाली चौकी परिसर में ले जाकर खड़ा किया।
Published on:
12 Feb 2023 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
