23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
दो दिन होगा शैक्षिक मंथन, कई बिन्दुओं पर होगी चर्चा
Play video

दो दिन होगा शैक्षिक मंथन, कई बिन्दुओं पर होगी चर्चा

www.patrika.com/rajasthan-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 27 Sep 2018, 11:07 AM IST

जयपुर। प्रदेशभर में दो दिन शैक्षिक मंथन होगा। शिक्षक विभिन्न बिन्दुओं पर इस सम्मेलन में चर्चा करेंगे। शिक्षक सम्मेलन 28 और 29 सितम्बर को होंगे। कई संगठनों द्वारा सम्मेलन में नवीन जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन भी किया जाएगा।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन राजकीय मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष शशिभूषण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों के आवासीय शिविर को गैर आवासीय करने और स्कूलों का समय पूर्ववत करने सहित कई अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला का दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन राजकीय रामदेव पोददार उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। इसमें शिक्षा में नवाचार और वर्तमान में व्याख्याताओं की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

राजस्थान शिक्षक संघ अरस्तु का शैक्षिक सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोडाला में होगा। प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा के प्रशासनिक ढांचे में परिवर्तन पर चर्चा होगी। शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए 5 साल के प्रयोगों पर चर्चा होगी।

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़