21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में हर साल दो फीसदी बढ़ रही आबादी 

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकारों की ओर से पूर्व वर्षों में किए जाते रहे प्रयासों के बावजूद जनसंख्या की गाड़ी बे-पटरी ही रही। बारां जिला भी इससे अछूता नहीं रहा, लेकिन यहां संतोष की बात यह है कि प्रदेश के दूसरे कई जिलों की तुलना में यहां जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत कम है। 

2 min read
Google source verification

image

Moti ram

Jul 11, 2015

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकारों की ओर से पूर्व वर्षों में किए जाते रहे प्रयासों के बावजूद जनसंख्या की गाड़ी बे-पटरी ही रही। बारां जिला भी इससे अछूता नहीं रहा, लेकिन यहां संतोष की बात यह है कि प्रदेश के दूसरे कई जिलों की तुलना में यहां जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत कम है।

2011 में राजस्थान की 21.31 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि की तुलना में बारां जिले में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत 19.68 था। बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जैसे दूसरे कई जिलों की तुलना में भी बारां जिले में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत खासा कम रहा।

6 हजार 992 वर्ग किलोमीटर में फैले बारां जिले में वर्ष 1991 में 8 लाख 10 हजार जनसंख्या थी जो वर्ष 2011 में बढ़कर 12 लाख से अधिक तक पहुंच गई। जिले की जनसंख्या में प्रति वर्ष करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। पहले यह अधिक थी।

यह है आंकड़ों की जुबानी
वर्ष 2011 में राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत 21.31 प्रतिशत था। इनमें बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जैसे जिलों में यह प्रतिशत और ज्यादा था वहीं बारां जिले में यह केवल 19.68 प्रतिशत ही रहा। इससे पहले के दशक में बारां जिले की जनसंख्या में बड़ी वृद्धि हुई थी। 1999 में यह प्रतिशत 24.14 था। 1999 से 2001 के दशक के विपरीत 2001 से 2011 के दशक में जनसंख्या वृद्धि प्रतिशत में कमी आई। इसके पीछे कई कारण गिनाए जाते हैं।

ऐसे बढ़ती गई आबादी
वर्ष 2001 में बारां जिले की जनसंख्या 10 लाख 21 हजार 653 थी। इसमें पुरुष आबादी 5 लाख 33 हजार 137 थी एवं महिला आबादी 4 लाख 86 हजार 516 थी जबकि 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार जिले की आबादी 12 लाख 22 हजार 755 थी। इसमें पुुरुष आबादी 6 लाख 33 हजार 945 एवं महिला आबादी 5 लाख 88 हजार 810 हो गई। हालांकि 2011 के बाद से अब तक आबादी के आंकड़े और बढ़े हैं।

1999 से 2001 के दशक में जनसंख्या वृद्धि प्रतिशत तुलनात्मक रूप से अधिक था जो 2001 से 2011 के दशक में कम हुआ। कई प्रयासों के साथ लोगों में जागरूकता आई। हर वर्ष करीब दो फीसदी जनसंख्या बढ़ रही है।
लक्ष्मीकांत गुप्ता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, बारां