जयपुर

दूल्हा दुल्हन के प्रथम बार गृह प्रवेश से पहले दो की मौत, ट्रक ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां

ये दोनों युवक बाइक पर मोररा से बरात के साथ शादी में फोटो व वीडियो ग्राफी करके वापस बरात के साथ मोररा में गृह प्रवेश करवाने के लिए जा रहे थे।

2 min read
Jun 24, 2023
demo

जयपुर
राजस्थान के नागौर जिले से बड़ी खबर है। जिले में सवेरे सवेरे बड़ा हादसा हुआ है और हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई है। दोनो शादियों और समारोहों में फोटोग्राफी करने का काम करते थे। दोनो की मौत उस समय हुई जब दोनो फेरे कराने के बाद नए दूल्हा और दुल्हन को पहली बार गृह प्रवेश कराने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हाइवे पर एक तेज गति से गुजरने वाले ट्रक ने दोनो को रौंद दिया। दोनो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मामला नागौर जिले के पादूंकला इलाके का है। पुलिस ने बताया कि अजमेर - बीकानेर हाईवे 89 पर शनिवार सुबह 5 बजे के करीब पुलिस थाना पादूकलां क्षेत्र के थाट फांटा के पास दो बाइक सवार युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार कैलाशचंद मेघवाल निवासी, रियांबड़ी व फिरोज मोहम्मद निवासी, रियांबड़ी को एक वाहन ने कुचल दिया। कैलाश 27 साल का था और फिरोज 25 साल का था।

पुलिस ने बताया कि दोनों फोटोग्राफी का काम करते थे। ये दोनों युवक बाइक पर मोररा से बरात के साथ शादी में फोटो व वीडियो ग्राफी करके वापस बरात के साथ मोररा में गृह प्रवेश करवाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ही वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया । जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक फिरोज अपने पिता का इकलौता बेटा था।

जिसके एक 7 वर्षीय लड़की व 4 वर्षीय लड़का है। वहीं मृतक कैलाश दो भाइयों में सबसे छोटा था। जिसकी छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। दोनों मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर पादूकलां अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे।

Published on:
24 Jun 2023 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर