17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला

चोरियों सिलसिला नहीं रुक रहा है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने पावटा सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से 24 हजार रुपए व सामान चुरा लिया। वहीं झंवर थाना क्षेत्र में जनादेसर रोड पर बिजली लाइन के तार चुरा ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

avanish kr upadhyay

Jul 14, 2015

jwellery theft by a mad

jwellery theft by a mad

चोरियों सिलसिला नहीं रुक रहा है। चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने पावटा सब्जी मंडी स्थित एक दुकान से 24 हजार रुपए व सामान चुरा लिया। वहीं झंवर थाना क्षेत्र में जनादेसर रोड पर बिजली लाइन के तार चुरा ले गए। चोरों का सुराग नहीं लगा है।

उदयमंदिर थाना पुलिस के अनुसार पावटा सब्जी मंडी में कानसिंह पुत्र दाउलाल की दुकान है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और गल्ले से 24 हजार 700 रुपए चुरा लिए। साथ ही दुकान का इलेक्ट्रिक सामान व पंखे तोड़ दिए। चोर दुकान से अन्य सामान भी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ किलोमीटर लम्बे तार चोरी
झंवर थाना पुलिस के अनुसार डिस्कॉम की ओर से एक कम्पनी के मार्फत झंवर से जनादेसर के बीच बिजली लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए मौके पर विद्युत तार रखा हुआ था। तार करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बे थे, जिसे चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों डांगियावास क्षेत्र से भी बिजली के तार चोरी हुए थे। दोनों वारदातों का पता नहीं चला है।