
जयपुर। फ्यूल पर वेट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गए है। अलवर, जोधपुर और जैसलमेर को छोड़कर सभी जिलों में पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से हड़ताल कर दी गई है। यह जिले हड़ताल में शामिल नहीं है। यह भी कहा जा सकता है कि हड़ताल में दो फाड़ दिखाई दे रहीं है। जिसकी वजह से अलवर, जोधपुर और जैसलमेर में पेट्रोल पंप बंद नहीं हुए। अलवर के पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि डीलर कमिशन का मामला भी मांग पत्र में शामिल किया जाएं। जबकी राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से पेट्रोल—डीजल पर वेट कम करने की मांग की है।
एसोसिएशन महासचिव शशांक कौरानी ने कहा कि अलवर की ओर से जो मांग की जा रही है। उसका समाधान केंद्र सरकार कर सकती है। वही अभी हमारी राज्य सरकार से वेट कम करने की मांग चल रही है। ऐसे में दोनों मांगे अलग अलग है। इसलिए अलवर जिले के पेट्रोल पंप संचालक अपनी मांग को लेकर अड़े हुए है और हड़ताल में शामिल नहीं हुए।
कौरानी ने कहा कि जैसलमेर में इन दिनों रामदेवरा जाने वाले लोगों की भीड़ है। लोग गाड़ियों से लंबी दूरी तय कर यहां पहुंच रहे हैं। और जब पेट्रोल नहीं मिलता है तो परेशानी होती है। इसलिए यहां कुछ पंपों पर फ्यूल दिया जा रहा है। आधे पंप बंद है, जहां फ्यूल नहीं दिया जा रहा है।
वहीं जोधपुर में भी पेट्रोल पंप खुले दिखाई दे रहे है। जहां लोग आसानी से अपने वाहनों में पेट्रोल—डीजल भरवा रहे है।
पंजाब के समान वेट करने की मांग...
पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से राजस्थान में पंजाब के समान फ्यूल पर वेट करने की मांग की जा रही है। बता दे कि वर्तमान में राजस्थान में पेट्रोल पर 31.4 और डीजल पर 19.30 प्रतिशत वेट है। वहीं पंजाब में पेट्रोल पर 13.77 और डीजल पर 9.92 प्रतिशत वेट है। इसलिए पंजाब के समान वेट लगाने की मांग की जा रहीं है। एसोसिएशन का तर्क है कि अगर वैट घटे तो राजस्थान में पेट्रोल लगभग 97 रुपए और डीजल 90 रुपए के आसपास पहुंच सकता है।
करीब सात हजार पेट्रोल पंप बंद...
प्रदेश में करीब सात हजार पेट्रोल पंप बंद है। आज सुबह 6 बजे से सभी पेट्रोल पंपों पर फ्यूल सप्लाई को रोक दिया गया है। गुरुवार रात तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइने नजर आई। लोगों को घंटों तक इंतजार कर अपने वाहनों में फ्यूल भराना पड़ा। कई पंपों पर आज सुबह 6 बजे तक फ्यूल दिया गया। लेकिन छह बजे बाद पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।
हर दिन करीब 50 करोड़ की बिक्री ठप्प...
प्रदेश में हर दिन करीब 50 करोड़ रुपए की पेट्रोल और डीजल बिक्री होती है। सालाना 12 हजार करोड़ से लेकर 16 हजार करोड़ के बीच फ्यूल बिक्री होती है। ऐसे में हर दिन करीब 50 करोड़ की बिक्री होती है। अब जब पंप बंद रहेंगे तो उसका असर बाजार में भी दिखाई देगा।
कोको पंपों पर मिल रहा फ्यूल...
हड़ताल के दौरान सभी जिलों में कंपनियों के कोको पंपों पर फ्यूल मिल रहा है। प्रदेश में 60 कोको पंपों पर फ्यूल मिल रहा है। जिसमें जयपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, विद्याधर नगर में, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, दौलतपुरा चंदवाजी रोड पर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अजमेर पुलिया के पास जैकब रोड के कोने पर, इंडियन ऑयल, मानसरोवर तिब्बती मार्केट के पास, इंडियन ऑयल - सेंट्रल जेल के सामने, भारत पेट्रोलियम- सहकार मार्ग 22 गोदाम सर्किल पर और भारत पेट्रोलियम, जगतपुरा और सीतापुरा में फ्यूल मिल रहा है।
Published on:
15 Sept 2023 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
