15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देर रात दो ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार, चार लोगों की मौत

प्रदेश में शनिवार देर रात दो दर्दनाक हादसे हुए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
देर रात दो ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार, चार लोगों की मौत

देर रात दो ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार, चार लोगों की मौत

जयपुर। प्रदेश में शनिवार देर रात दो दर्दनाक हादसे हुए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। श्रीगंगानगर व चित्तौड़गढ़ इलाके में यह हादसे हुए। श्रीगंगानगर जिले में हुए हादसे में एक व्यक्ति और चित्तौड़गढ़ इलाके में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को सरकारी अस्पतालों की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिनका आज पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रहीं है।

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ इलाके में शनिवार देर रात एक ट्रक ने पीछे से ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा बीरधवाल पुलिस चौकी के पास हुआ। जहां से एक ट्रक शनिवार देर रात श्रीगंगानगर से बीकानेर की ओर जा रहा था। इस दौरान आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। मौके पर ट्रेक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। ट्रेक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल गोविंद निवासी रायावाली, देवीलाल निवासी सीरासर व अशोक कुमार निवासी सीरासर को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

दूसरे मामले में चित्तौड़गढ़ के सांवलियाजी में ट्रेक्टर ट्रॉली का हादसा हुआ। भादसोड़ा थाना इलाके के रातीमंगरी घोड़ा खेड़ा सड़क मार्ग पर हादसा हुआ। शनिवार रात लोग बांसीसी के भीयाणा गांव से घोड़ा खेड़ा देवरे में प्रसादी लेकर जा रहे थे। तभी रकम पुरा गांव के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें दो महिला सहित तीन जनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्य घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीक अस्पताल में ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है।