ये रंगबिरंगी छतरियों का नजारा जो आप देख रहे है ये जेएलएन मार्ग का है। प्रदेश में मानसूनी दस्तक के साथ ही छतरियों का बाजार सजने लगा है।
जेएलएन मार्ग पर शुक्रवार सुबह से ही रंगबिरंगी छतरियों की दुकानें लग गई है। यहां पर बच्चों से लेकर बड़ों की जरुरत के हिसाब से छतरियां बिक्री के लिए उपलब्ध है।
बच्चों के लिए छोटी साइज वाली छतरियां चटकीले रंगों और आकर्षक डिजाइन राहगीरों का ध्यान खींच रही है। लोगों की बदलती पसंद का असर यहां भी नजर आ रहा है।