30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA: खतरे में विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, चौथे टी20 में ऐसा करते ही इतिहास रच देंगे अभिषेक शर्मा

Ind vs SA 4th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मुकाबले में 47 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा विराट कोहली के एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
2 min read
Google source verification
Ind vs Eng 3rd T20I

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Abhishek Sharma, India vs South Africa 4th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुक़ाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब हैं और पूर्व कप्तान विराट कोहली का 9 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

अभिषेक तोड़ देंगे कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

अगर अभिषेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 मुक़ाबले में 47 रन बना देते हैं तो वे एक कैलेंडर ईयर में विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। अभिषेक ने इस साल टी20 क्रिकेट में अबतक 40 मैच में 41.26 की औसत से 1,568 रन बनाए हैं। कोहली ने 2016 में 31 मैच खेलते हुए 89.66 की शानदार औसत से 1,614 रन बनाए थे।

फॉर्म में हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने इस साल भारत के लिए टी20 की 20 पारियों में 43.42 की औसत से 825 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195.03 का रहा। अभिषेक भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में रीढ़ की हड्डी रहे हैं, क्योंकि उनके अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। इस साल सर्वाधिक टी20 रन बनाने के मामले में उनके बाद तिलक वर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 494 रन बनाए हैं और इस साल के फ्लॉप बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम तीसरे नंबर पर आता है, जो इस साल 291 रन बना चुके हैं।

अभिषेक ने अकेले दम पर संभाली भारत की बल्लेबाजी

संजू सैमसन के ओपनिंग पोजिशन से हटते ही भारत का टी20 में बल्लेबाजी का स्तर गिर गया। पिछले साल जहां संजू ने ओपनिंग करते हुए तीन शतक लगाए थे, इस साल उनको नीचे बल्लेबाजी के लिए भेजकर फिर टीम से बाहर कर दिया गया। उनके स्थान पर शुभमन गिल को ओपनिंग स्पॉट दिया गया लेकिन वे इस पोजिशन पर कुछ खास नहीं कर पाए। टीम के बल्लेबाजी क्रम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते कोई भी बल्लेबाज एक बैटिंग पोजिशन पर स्थिर नहीं हो पाया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत के लिए चिंता का विषय हो सकती है।