
हादसे में जला कंटेनर, साथ में खड़ी पैसेंजर बस
जयपुर में टैंकर ब्लास्ट हादसे में अब तक कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर जिन 5 लोगों के शव मिले हैं, उनमें उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का लालू (24) भी शामिल है। घटनास्थल पर उसका जला हुआ कंकाल मिला था। शरीर के ज्यादातर हिस्से बुरी तरह जल चुके थे। उसकी पहचान करना मुश्किल था। अस्पताल लाने के बाद एफएसएल टीम ने डीएनए रिपोर्ट के जरिए लालू की पहचान की। हादसे में लालू की मौत की जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि 5 दिन पहले ही वह घर आया था। वह ट्रक और कंटेनर चलाता था। घटना वाले दिन वह कंटेनर में गाड़ी लोड कर जयपुर की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि लालू जिस कंटेनर में सवार था, वह टैंकर से 3-4 गाड़ी दूर था। तभी अचानक टैंकर में ब्लास्ट हुआ तो एक मिनट में उसका कंटेनर भी उसकी चपेट में आ गया। बचने का मौका नहीं मिला।
दमकल ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया तो कंटेनर से जला हुआ शव बरामद हुआ। अस्पताल ले जाने पर युवक की पहचान हुई तो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी लालू सामने आया। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि लालू चार भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। वह कुछ दिन बाद घर आने वाला था, अब उसका शव मिला है।
उल्लेखनीय है कि कंटेनर के साथ एक पैसेंजर बस भी आग की चपेट में आ गई। बस में चालक-परिचालक सहित 34 जने सवार थे। इनमें से चालक की मौत हो गई, जबकि 8 जने झुलस गए। कुल 34 यात्रियों में से 24 से संपर्क हो गया, लेकिन बाकी लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ होने से संपर्क नहीं हो पाया।
Updated on:
22 Dec 2024 05:24 pm
Published on:
22 Dec 2024 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
