जूनियोरन मैराथन में शामिल होंगे पांच हजार बच्चे
यहां एमआई रोड स्थित एक होटल में बुधवार को आयोजित पे्रस कॉन्फ्रेंस में जूनियोरन जयपुर के निदेशक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि 24 सितंबर को प्रस्तावित इस मैराथन में 100 से अधिक स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। यह मैराथन एक किमी., तीन, पांच व 10 किमी. की होगी। प्रत्येक वर्ग में अलग-अलग आयुवर्ग के बच्चे भाग ले पाएंगे।