6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC 2025 Toppers: अनुज अग्निहोत्री के साथ इन लोगों ने IAS परीक्षा में किया टॉप, देखें दसवें नंबर पर कौन?

यूपीएससी टॉप-10 की सूची में बिहार से दो, मध्य प्रदेश से दो और तमिलनाडु से दो लोगों ने जगह बनाई है। वहीं राजस्थान, यूपी, दिल्ली, और चंडीगढ़ से एक-एक लोगों को टॉपर्स की सूची में जगह मिली है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Mar 06, 2026

Anuj Agnihotri

यूपीएससी टॉपर्स अनुज अग्रिहोत्री (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान के 26 वर्षीय युवा डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अनुज अग्निहोत्री को तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली।

इस ​सफलता ने न सिर्फ अनुज के परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अनुज अग्निहोत्री की यह सफलता देशभर के गांव और कस्बों के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

अनुज अग्निहोत्री के बाद टॉप-10 में कौन-कौन?

अनुज अग्निहोत्री के बाद टॉप-10 में देश के अलग-अलग राज्यों के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने अपनी जगह बनाई। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के मदुरै की राजेश्वरी सुवे रहीं। तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के एकांश ढुल ने जगह बनाई।

जिनिया अरोड़ा ने हासिल की छठवीं रैंक

चौथे स्थान पर बिहार के मुजफ्फरपुर के राघव झुनझनुवाला रहे, जबकि पांचवें स्थान पर मध्यप्रदेश के भोपाल के ईशान भटनागर ने सफलता हासिल की। छठे स्थान पर दिल्ली की जिनिया अरोड़ा रहीं।

दसवें नंबर पर पटना के उज्जवल प्रियांक

सातवें स्थान पर तमिलनाडु के चेन्नई के एआर राजा मोहिद्दीन ने जगह बनाई। आठवें स्थान पर मध्यप्रदेश के धार के पक्षल सेक्रेटरी रहे। नौवें स्थान पर उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली आस्था जैन ने सफलता प्राप्त की, जबकि दसवें स्थान पर बिहार के पटना निवासी उज्जवल प्रियांक ने जगह बनाई।

यूपीएससी टॉपर्स 2025 सूची :

नामरैंककहां से-
अनुज अग्रिन होत्रीपहलीराजस्थान (रावतभाटा)
राजेश्वरी सुवेदूसरीतमिलनाडु (मदुरै)
एकांश ढुलतीसरीचंडीगढ़
राघव झुनझनुवालाचौथीबिहार (मुजफ्फरपुर)
ईशान भटनागरपांचवीमध्यप्रदेश (भोपाल)
जिनिया अरोड़ाछठवीं(दिल्ली)
एआर राजा मोहिद्दीनसातवींतमिलनाडु (चेन्नई)
पक्षल सेक्रेटरीआठवींमध्यप्रदेश (धार)
आस्था जैननौवींउत्तर प्रदेश (शामली)
उज्जवल प्रियांकदसवींबिहार (पटना)
Source- UPSC

अनुज बोले- सफलता के पीछे भाग्य भी बड़ा कारण

अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर अनुज अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे भाग्य, कड़ी मेहनत और अनुशासन की बड़ी भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि शीर्ष तक पहुंचने का सफर बिल्कुल आसान नहीं था। यह उनका तीसरा प्रयास था और इससे पहले भी उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की थी।

पहले प्रयास में उनका चयन दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (DANICS) के लिए हुआ था, जहां वे फिलहाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

किसी परीक्षा में ​​सफलता के लिए क्या करें?

अनुज ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, यूपीएससी की तैयारी एमबीबीएस करने से भी बहुत अधिक कठिन है।

अनुज ने अपनी तैयारी के लिए कोचिंग का सहारा भी लिया। उनका मानना है कि सही दिशा, आत्म-अनुशासन और निरंतर अभ्यास से यूपीएससी या किसी भी परीक्षा या क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के छोटे से कस्बे रावतभाटा से आने वाले अनुज की शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए जोधपुर चले गए।

जोधपुर से एमबीबीएस किया

उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2023 में अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

सिविल सेवा को करियर के रूप में चुनने के पीछे भी उनकी खास सोच रही। अनुज का मानना है कि वे ऐसा करियर चाहते थे जिसमें काम हमेशा नया और चुनौतीपूर्ण हो।

पढ़ाई के अलावा अनुज को क्रिकेट देखना बेहद पसंद है और वे स्टैंड-अप कॉमेडी भी काफी पसंद करते हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई के बीच ऐसे शौक मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।