
जयपुर। प्रदेश में 23 जून से राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होगा। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। खेल राज्य मंत्री शोक चांदना ने मंगलवार को सचिवालय में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के रजिस्ट्रेशन के लिए वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया।
मंत्री चांदना ने बताया कि 23 जून से 29 अगस्त तक ओलंपिक का आयोजन होगा। पिछले वर्ष ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए 40 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया था। जबकि इस वर्ष शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए 130 करोड़ का बजट रखा गया है। शहरी ओलम्पिक खेलों में तीन स्तरों पर एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में चार स्तरों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शहरी ओलम्पिक के लिए गत दिनों हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान लगभग 9.50 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था। लोगों के उत्साह को देखते हुए शहरी ओलम्पिक के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी। हर उम्र के व्यक्ति को राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे।
इस तरह होगी खेल प्रतियोगिताएं..
खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि इस वर्ष दोनों प्रतियोगिताओं में 7-7 प्रकार के खेल आयोजित होंगे। राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.) (बालक एवं बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं बास्केटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) खेलों की स्पर्द्धाएं होंगी।
इसी प्रकार राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में कबड्डी (बालक एवं बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक एवं बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग), रस्साकस्सी (बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग) एवं शूटिंग वॉलीबॉल (बालक वर्ग) खेलों की स्पर्द्धाएं होंगी। उन्होंने बताया कि https://rajolympic.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
Published on:
25 Apr 2023 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
