6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentines Week- टेडी के साथ कहें अपने दिल की बात

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे टेडी वियर न पसंद हो। बच्चे हो या फिर बड़े सभी को यह पसंद आता है। देखा जाए तो प्यार जताने के लिए यही सबसे अच्छा दिन होता है। अगर आपको भी किसी स्पेशल को कुछ कहना है तो टेडी के जरिए अपने दिल की बात कह सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 09, 2022

Valentines Week- टेडी के साथ कहें अपने दिल की बात

Valentines Week- टेडी के साथ कहें अपने दिल की बात


जयपुर।
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे टेडी वियर न पसंद हो। बच्चे हो या फिर बड़े सभी को यह पसंद आता है। देखा जाए तो प्यार जताने के लिए यही सबसे अच्छा दिन होता है। अगर आपको भी किसी स्पेशल को कुछ कहना है तो टेडी के जरिए अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस समय मार्केट में हर कीमत के टेडी मौजूद हैं। आप अपने बजट के हिसाब से बाजार में मौजूद टेडी खरीद सकते हैं। वैलेंटाइन डे के लिए रेड या बेबी पिंक टेडी की डिमांड ज्यादा है। छोटे से बड़े साइज के टेडीबियर खास वैलेंटाइन डे के लिए आए हैं। मार्केट में 50 रुपए से लेकर 2000 रुपए और इससे भी अधिक कीमत के टेडी उपलब्ध हैं।
ऐसे आया टेडी बियर
टेडी वियर के नामकरण की कहानी 1902 में शुरू हुई, जब अमेरिका के प्रेसिडेंट टेडी रूजवेल्ट थे। सन् 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रुजवेल्ट मिसिसिपी राज्य के गवर्नर के निमंत्रण पर भालू का शिकार करने वहां पहुंचे। भालू को देख उन्होंने भालू पर गोली नहीं चलाई।
शायद उन्हें भालू के चेहरे की मासूमियत भा गई थी और वो उस शानदार जानवर पर गोली चलाने के लिए खुद को राजी नहीं कर पाए। बाद में इस किस्से पर वहां के महत्वपूर्ण समाचार पत्र में एक कार्टून छापा गया। कहा जाता है कि इस कॉर्टून को देखकर मॉरिस मिकटॉम ने टेडी बनाया। तब से यह टेडी बियर के नाम से कई देशों में प्रचलित हुआ।
टेडी बियर के रंग और डिजाइन का मतलब
एक लाल रंग का टेडी और दिल शेप चॉकलेट : आई लव यू हनी
लाल रंग के टेडी पर लाल दिल का डिजाइन : आई लव यू फॉरएवर
गुलाबी रंग का टेडी:थोड़ा सा प्यार हुआ है
गुलाबी टेडी ़ प्रेम पत्र :आई वॉन्ट यू
पीले रंग का टेडी बियर औऱ प्रेम पत्र: आई मिस यू
दो पिंक टेडी : साथ मूवी देखने चलें
दो लाल रंग के टेडी : लॉन्ग ड्राइव और लंच
तीन पीले रंग के टेडी : दोस्ती पक्की