
pcc jaipur
जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर आज देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी आज जिला और ब्लॉक लेवल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज सुबह 10 बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, जलदाय मंत्री महेश जोशी सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक भी शिरकत करेंगे। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गीता, कुरान, बाइबल और गुरुवाणी का पाठ करके महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उसके बाद महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति होगी और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भी करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत
महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11:15 बजे सचिवालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर के गलता रोड स्थित मानव कुष्ठ आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए "विश्व के गांधी" विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे और झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।
बलिदान दिवस के चलते हटाया वीकेंड कर्फ्यू
इससे पहले देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बलिदान दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के चलते कोरोना की तीसरी लहर का तीसरा और अंतिम वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया था। इसके लिए सरकार ने संशोधित आदेश भी जारी किए थे।
Published on:
30 Jan 2022 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
